
कॉलेज में शुरू हुई थी सुषमा और स्वराज की प्रेम कहानी, बड़ी मुश्किल से हुई थी शादी
भोपाल. केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का आज जन्मदिन है। सुषमा स्वराज अभी मध्यप्रदेश की विदिशा संसदीय सीट से सांसद हैं। सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 में हरियाणा के अंबाला मं हुआ है। सुषमा स्वराज की शादी स्वराज कौशल के साथ हुई है। सुषमा स्वराज ने लव मैरिज की थी। सुषमा स्वराज का जन्मदिन वैलेंटाइन के दिन आता है। ऐसे में हम आपको सुषमा स्वराज की लव स्टोरी।
सुषमा ने की थी लव मैरिज
भाजपा की तेज-तर्रार और लोकप्रिय नेता में शामिल सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल का प्रेम विवाह हुआ था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी। सुषमा स्वराज और स्वराज कौशल की मुलाकात पंजाब यूनिवर्सिटी के चंडीगढ़ के लॉ डिपार्टमेंट में हुई थी। दोनों ने 13 जुलाई, 1975 को शादी कर ली।
प्रेम विवाह के लिए दोनों को अपने परिवार वालों को मनाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। जब सुषमा स्वराज ने प्रेम विवाह किया था उस समय हरियाणा की किसी लड़की के लिए प्रेम विवाह के बारे में सोचना ही बड़ी बात थी। 25 साल की उम्र में हरियाणा में कैबिनेट मंत्री बनने वाली सुषमा ने ये साहस किया और फिर शादी की।
कई भाषाएं जानती हैं सुषमा स्वराज
सुषमा स्वराज को कई भाषाओं का ज्ञान है। हिंदी में उनके भाषण के लोग आज भी दीवाने हैं वहीं, स्वराज कौशल अंग्रेजी के महारथी लेकिन दोनों की जुगलबंदी हो गई और आज ये रिश्ता दोनों के लिए मिसाल है।
चुनाव नहीं लड़ने के फैसले पर जताई थी खुशी
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के इंदौर में एक प्रेस वार्ता करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि मैं आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी। सुषमा स्वराज के इस फैसले के बाद उनके पति ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था। चुनाव नहीं लड़ने के आपके फैसले के लिए धन्यवाद। स्वराज कौशल ने कहा कि मुझे याद है एक समय मिल्खा सिंह को भी रुकना पड़ा था। यह दौड़ 1977 से शुरू हुई थी। इसे अब 41 साल हो गए हैं। आप अब तक 11 चुनाव लड़ चुकी हैं। सिर्फ दो बार 1991 और 2004 में आप चुनाव नहीं लड़ी थीं, क्योंकि पार्टी ने आपको चुनावी मैदान में नहीं उतरने दिया। मैं पिछले 46 सालों से आपके पीछे भाग रहा हूं। अब मैं 19 साल का नहीं हूं। थैक्य यू मैडम।
बता दें कि सुषमा स्वराज भाजपा की कद्दावर नेता हैं और मौजूदा समय में केन्द्र की मोदी सरकार में विदेश मंत्री हैं। वहीं, स्वराज कौशल देश में सबसे कम उम्र में राज्यपाल बनने वाले पहले व्यक्ति थे। स्वराज कौशल भारतीय राजनीतिज्ञ तथा सर्वोच्च न्यायालय में वरिष्ठ वकील हैं। वे छह साल तक राज्यसभा में सांसद रहे साथ ही मिजोरम में राज्यपाल भी रहे। स्वराज कौशल अभी तक सबसे कम आयु में राज्यपाल का पद प्राप्त करने वाले व्यक्ति हैं।
Published on:
14 Feb 2019 09:47 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
