मध्यप्रदेश में खतरनाक वायरस से एक बार फिर दहशत पसर गई है। यहां एक मरीज में नए सिंड्रोम के लक्षण मिले हैं जिन्हें इलाज के लिए इंदौर में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के खंडवा जिले के इस मरीज में खतरनाक गुलियन बैरे सिंड्रोम यानि जीबीएस के लक्षण मिले हैं। वैसे अभी तक मरीज में इस सिंड्रोम की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन डॉक्टर्स सतर्क हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन मरीज के गांव में सर्वे कराने की बात कही है। विभागीय अधिकारी इसलिए चिंतित हो उठे हैं क्योंकि मरीज जिस इलाके से आता है एमपी का वह हिस्सा महाराष्ट्र में सटा है जहां जीबीएस के केस लगातार बढ़ रहे हैं।