
,,
भोपाल। आजकल होने वाली ज्यादातर बीमारियां असल में बिगड़ती लाइफ स्टाइल और गलत फूड हेबिट्स का नतीजा हैं। इसीलिए हम लोग मेडिसिन फ्री लाइफ नहीं जी पाते। न चाहते हुए भी किसी न किसी मर्ज के लिए दवाएं खाना आज आम दिनचर्या में शामिल है। लेकिन इससे इतर अगर हम फूडी हेबिट्स को लेकर कुछ नियमों का पालन करें और उसे नियमित रूप से अपनाएं तो, कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। वहीं खुद को एनर्जेटिक बनाए रख सकते हैं। इस डाइट को बताने से पहले हम आपको बता दें कि हमें मौसम के अनुसार खाना-पीना चाहिए। खासतौर पर बरसात के मौसम में रेग्यूलर रूटीन नहीं होना चाहिए। इस Rainy Season में गेहूं की रोटी के बदले मिलेट्स या मोटे अनाज (Millets chapati) की रोटियां खाने की कोशिश करनी चाहिए। इन रोटियों को खाने से वीकनेस दूर हो जाती है। वहीं खून की कमी से होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलती है। ये अनाज मोटे अनाज (Gluten free cereals diet in rainy season) होते हैं। इनके कई तरह के फायदे होते हैं। इससे आप न केवल रोटी बल्कि, अन्य कोई टेस्टी डिश बनाकर खा सकते हैं...
- मोटे अनाज का आटा ग्लूटेन फ्री होता है, जिसे खाने से न सिर्फ आपको एनर्जी मिलती है, बल्कि ग्लूटेन संबंधी या उससे होने वाली परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती है।
- ऐसे में ग्लूटेन फ्री आटे के रूप में मिलेट्स के आटे का इस्तेमाल करके आप अधिक लाभ पा सकते हैं।
- अगर आप खानपान की आदतों के कारण अधिक वजन वाले हो गए हैं और आपको अपने शरीर का वजन कम करना है तो आपको बता दें कि यह आटा लो कैलोरी फूड में आता है। इसलिए मिलेट के आटे से बने खाद्यान्न आपको देर तक भूख नहीं लगने देते। इससे आपको वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
- मिलेट से बनी रोटियों के खाने से पूरे दिन को एनर्जी मिलती रहती है और पेट भी भरा लगता है।
- अनावश्यक रूप से थकान महसूस नहीं होती है, बल्कि आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
- मिलेट के आटे को खाने से शरीर को अन्य अनाजों की तुलना में अधिक आयरन और कैल्शियम प्राप्त होता है।
- इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
- इसमें विटामिन सी, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे कई महत्वपूर्ण तत्व होते हैं।
- इसलिए अपने भोजन में मिलेट्स से बने उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ाना चाहिए।
- जिन लोगों को दिन भर भूख लगा करती है और खाने पीने से थकान महसूस होती है, अगर रोजाना के काम में मन नहीं लगता, तो आज सेही मिलेट्स को अपने खाने में शामिल करें।
Updated on:
18 Jul 2023 04:01 pm
Published on:
18 Jul 2023 03:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
