
शहर में बढ़ रहे चाय के शौकीन, 60 से ज्यादा स्टार्टअप, सुलेमानी, तूफानी, जाफरानी चाय
भोपाल. सर्दी के मौसम में चाय की चुस्कियों का मजा ही कुछ और होता है, लेकिन भोपाल की बात करें तो यहां हर मौसम में चाय के दीवाने हैं। पुराने शहर में सुबह चार बजे से चाय की चुस्कियां शुरू हो जाती हैं। यहां सूलेमानी, तूफानी, जाफरानी, ड्राई फ्रूट से बनी चाय, कई प्रकार के मसालों के मिश्रण से बनी मसाला चाय और अनगिनत फ्लेवर्ड, चाय के शौकीन बढ़े हैं। एमपी नगर से लेकर बिट्टन, न्यू मार्केट, नर्मदापुरम रोड, कोलार, पुराने शहर में हमीदिया रोड, इतवारा, बुधवारा, जहांगीराबाद, नादरा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई अन्य स्थानों पर शहर के फेमस चाय वाले हैं, जो वर्षों से ग्राहकों को चाय पिलाने का काम कर रहे हैं। हाल ही में चाय को स्टार्टअप से भी जोड़ा है, खाद्य विभाग में ही 60 के करीब चाय के स्टार्टअप रजिस्टर्ड हुए हैं। इसमें युवा व्यवसायी भी हैं।
रोजाना 100 क्विंटल से अधिक की खपत
राजधानी में चाय के शौकीनों के चलते थोक मंडी से ही रोजाना सौ क्विंटल चाय की खपत होने लगी है। हालांकि राजधानी में खुले सुपर बाजारों, सुपर स्टोरों से भी चाय बिकती है। हनुमानगंज स्थित थोक मंडी में ही सबसे ज्यादा खुली चाय 60 फीसदी और 40 फीसदी पैकिंग चाय बिकती है। थोक खुली चाय विक्रेता मो. खालिद एवं लक्ष्मणदास राजपाल बताते हैं कि बाजार में सादी खुली चाय 200 से 250 रुपए किलो, प्रीमियम खुली चाय 280/300 रुपए किलो के आसपास बिक रही है। पैकिंग चाय विक्रेता अजय गोयल बताते हैं कि पैकिग चाय 220 से 300 रुपए किलो है। इसके ऊपर की चाय भी बाजार में है। एक अन्य चाय विक्रेता ने बताया कि बाजार में 400 रुपए किलो वाली चाय भी है लेकिन उसके खरीददार कम है।
चाय के फेमस फ्लेवर और जगह
- एमपी नगर जोन वन और टू में शुरू हुए स्टार्टअप में मसाला दम चाय बनाई जाती है। इसे कई प्रकार के मसाले मिलाने के बाद एक कटोरे में रखकर बनाया जाता है। युवाओं में इस चाय का क्रेज बढ़ा है। केसर और फुल क्रीम दूध से बनाई जाफरानी चाय भी यहां उपलब्ध है।- हर बार नई चाय मिलेगी, भोपाल टी स्टॉल एक प्रसिद्ध चाय की दुकान है, यहां भोपाल की प्रसिद्ध सुलेमानी चाय भी मिल जायेगी। लोग दूर दूर से यहां चाय पीने आते हैं।
- बिट्टन मार्केट में बॉम्बे टी स्टॉल भी एक फेमस चाय की दुकान है। यहां पर आपको अलग अलग फ्लेवर की चाय मिल जाएगी, चाय के कट भी यहां मिल जाते हैं।
- इतवारा में भी फेमस चाय दुकान है जो वर्षों पुरानी है, चाय पीने काफी लोग रोजाना यहां आते हैं। कई लोग तो काफी दूर से इनकी चाय पीने चले आते हैं।वर्जन
भोपाल तो पहले से ही चाय के शौकीनों का गढ़ रहा है। बदलते समय के साथ यहां कई फ्लेवर की चाय बिकने लगी है। ज्यादातर लोग असम की गोल्डन कलर और बेहतर टेस्ट देने वाली चाय पीते हैं। भोपाल से लोकल के अलावा आसपास के जिलों में चाय भेजी जाती है।
राजेन्द्र कुमार सिंघल, पूर्व अध्यक्ष
होलसेल चाय विक्रेता संघ, भोपाल
वर्जन्
हाल ही में खाद्य क्षेत्र में स्टार्टअप की संख्या बढ़ी है, चाय में भी कई प्रकार के फ्लेवर्ड को लेकर स्टार्टअप शुरू हुए हैं। पढ़ लिखे युवा तक अब इसमें अच्छा काम कर रहे हैं। विभाग में काफी स्टार्टअप रजिस्टर्ड भी हुए हैं।देवेंद्र दुबे, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
Published on:
11 Feb 2024 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
