23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Weather Alert : राजधानी से गायब हुई बारिश, अब फिर पारे में फिर इजाफे के संकेत!

राजधानी से गायब हुई बारिश, अब फिर पारे में फिर इजाफे के संकेत!...

4 min read
Google source verification
#indian weather Alert

#Weather Alert : राजधानी से गायब हुई बारिश, अब फिर पारे में फिर इजाफे के संकेत!

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 11 जून को मानसून के प्रवेश की सभी भविष्यवाणियां धरी रह गई हैं। जिसके चलते शहर के तापमान में फिर वृद्धि होने के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। इसी के चलते 13 जून को सुबह से ही धूप खिल गई।

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा लगातार 11 जून को मानसून आने को लेकर तमाम तरह के दावों की एक बार फिर हवा निकल गई है। इससे पहले भी 2017 में विभाग की भविष्यवाणी पर मानसून नहीं आने के चलते इसके भटक जाने की बात कही गई थी।

शहर में प्री-मानसून की दस्तक के बाद से ही मानसून गायब बना हुआ है। हां आसमान में बादल बराबर 9 से 11 जून तक जमे हैं, जो 12 जून को छंटते हुए दिख रहे है। वहीं बारिश नहीं होने से जहां एक ओर शुरूआत में उमस बढ़ाने व फिर तापमान में हो रही अचानक वृद्धि ने बीमारियों का खतरा बढ़ दिया हैं। वहीं माना जा रहा है कि बारिश नहीं होने से नमी भी धीरे धीरे कम होने के चलते तापमान में हो सकती हैं।

ऐसे रखें सेहत का ख्याल...
बदलते मौसम के संबंध में डॉक्टरों का कहना है कि मौसम के लगातर बदलाव के दौरान सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही भारी साबित हो सकती है। तेज धूप और गर्म हवाओं से बचकर रहें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा खानपान में भी विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

MUST READ :बदलते मौसम में ऐसे बढ़ाएं अपनी प्रतिरोधक क्षमता! बारिश के मौसम में भी पास नहीं फटकेंगी बीमारियां


दरअसल मानसून के अटकने के बाद शहर में मौसम के तेवर भी बदल गए हैं। ऐसे में शहर में फिर गर्मी का एक दौर आने का अनुमान है। जानकारों का कहना है यहीं स्थिति बनी रही तो दो दिन बाद पारा 40 डिग्री पार जा सकता है। मौसम के जानकारों के अनुसार शहर में हवा का रुख उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी बना हुआ है। वहीं बारिश नहीं होने से नमी में भी कमी आ रही है।

वहीं पूर्व में मौसम विभाग से जुड़े रहे एसके गुप्ता बताते हैं कि आसमान से बादल छंटते जा रहे हैं। वहीं सेटेलाइट चित्रों से लगता है कि अभी कोई सिस्टम भी कार्य नहीं कर रहा है यहीं रहा तो शहर मे अभी बारिश भी नहीं हो रही है। वहीं प्री मानसून की गतिविधियां भी गायब हो जाने के कारण मौसम से नमी कम होगी और धूप निकलेगी तो तापमान में इजाफा होगा। ऐसे में यदि बादल नहीं रहेंगे तो पानी भी नहीं बरसेगा जिससे मौसम में ठंडक भी नहीं आएगी।

पारे ने लगाई छलांग...
मौसम के जानकारों के मुताबिक बीते दिनों हुई बारिश के चलते मौसम के तेवर नरम पड़े थे, लेकिन बीते दो दिनों में पारे ने भी 6.6 डिग्री की छलांग लगाई। इससे के चलते शहर में एक बार फिर गर्मी का अहसास होने लगा। मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है ऐसे में आने वाले दिनों में चढ़ता पारा परेशान करेगा।

ऐसी रही तापमान की चाल...
मंगलवार को शहर में अधिकतम तापमान 38.7 दर्ज किया गया। रविवार 32.1 डिग्री के मुकाबले 6.6 डिग्री बढ़ गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी 26.4 डिग्री दर्ज किया जो रविवार को 22.1दर्ज किया गया था। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि शहर में हवा का रुख उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी बना हुआ है। बारिश नहीं होने से नमी भी कम हुई है। रात के तापमान में भी 1.2 डिग्री का इजाफा हुआ।

आने वाले दिनों में मौसम की संभावना...
मौसम के जानकारों के अनुसार आगामी कुछ दिन परेशान करने वाले हो सकते हैं। इनके अनुसार मौसम विभाग से जो चित्र प्राप्त हो रहे हैं उसे देखकर लगता है कि 14 व 15 जून को आसमान में हल्के बादल रहेंगे और तापमान में भी कोई कमी आने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

वहीं 16 व 17 जून को आसमान मुख्य रूप से खुला रहेगा। जबकि 18 जून को आसमान से बादलों के गायब हो जाने से सूरज के तीखे तेवर आपको परेशान कर सकते हैं। साथ ही इस दिन तापमान में वृद्धि के भी संकेत हैं।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा इसलिए बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। हांलाकि विभाग का मानना है कि बुधवार को तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं जिससे तापमान में कुछ गिरावट होगी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति कुछ दिनों तक बनी रहेगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आने लगेगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ निकलने के बाद अमूमन मौसम में बदलाव होने लगता है।

दिन और रात दोनों का चढ़ा पारा
मौसम विभाग की मानें तो उमस के कारण एक दिन में दिन और रात के तापमान में तीन डिग्री का उछाल आया है। रविवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सोमवार को 35.1 तक जा पहुंचा।

वहीं रात का तापमान 22.1 था, जिसमें 3.1 डिग्री का इजाफा हुआ। जबकि मौसम में आए बदलाव से सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री तो न्यूनतम 25.2 दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

इधर, पानी को लेकर परेशानी का दौर शुरू!...
मंगलवार को आधे संतनगर में पानी सप्लाई 5 घंटे देरी से की गई। इसके पीछे कारण बेहटा गांव में बने रॉ—वाटर प्लांट में वाटर लेवल कम होना बताया जा रहा है। अफसरों का तर्क है कि उन्होंने वाटर लेवल मेंटेन करने के लिए एक अतिरिक्त पाइप लगाया है। ताकि पानी सप्लाई प्रभावित न हो।

संतनगर में पानी सप्लाई के लिए बड़े तालाब से पानी खींचना दिनोंदिन मुश्किल हो रहा है। यहां बने रॉ वाटर प्लांट के आसपास तालाब पूरी तरह सूख चुका है।

कोलांस नदी में से जैसे-तैसे पानी ले पा रहे हैं। ऐसे में प्लांट तक पहुंच रहे पानी का लेवल कम होने के चलते फिल्टर प्लांट से टंकियां भरना मुश्किल हो रहा है।

इसी के चलते मंगलवार को अफसरों ने वाटर लेवल मेंटेन करने के लिए एक अतिरिक्त पाइप लगाने के लिए दिनभर काम किया। जिसके बाद रात में 9:30 बजे के बाद कम दबाव से पानी सप्लाई किया जा सका। यहां शाम 4:30 बजे पानी सप्लाई होता है। अफसरों का तर्क है कि अब आगे से पानी सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।

निरंकारी रोड, पीएनबी रोड,आरामशीन रोड, पांच भाई मार्ग, टेकरी रोड सहित आधे संत नगर के 100 से ज्यादा बैरकों में पानी सप्लाई 5 घंटे से ज्यादा देर तक प्रभावित हुई, जिसके चलते रहवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं इस संबंध में वाटरवर्क जोन-1 से बताया गया है कि बेहटा गांव में बने रॉ वाटर प्लांट तक पहुंच रहे पानी का लेवल कम हो रहा था। अतिरिक्त पाइप लगाकर इसका समाधान करा दिया है।