2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी की 10 साल की तनिष्का देश की 100 प्रभावशालियों में शामिल.. जानें पूरी जानकारी!

शहर की दो बाल प्रतिभाओं को मिली बड़ी उपलब्धि... बैडमिंटन प्लेयर होने के साथ मॉडलिंग भी करती हैं तनिष्का

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Vikas Verma

Apr 25, 2018

tanishka

भोपाल। भोपाल की शटलर तनिष्का मिही वर्मा देश की उन 100 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल हो चुकी हैं जो बहुमुखी प्रतिभाओं की धनी है। महज 10 साल की उम्र में इस मुकाम पर पहुंची तनिष्का बैडमिंटन की बेहतरीन प्लेयर होने के साथ ही मॉडलिंग भी करती हैं। अभी वे विस्टोसो की एमपी की ब्रांड एंबेसडर हैं। देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं की यह सूची विख्यात लाइफ कोच, मोटीवेटर एवं स्पीकर शिरीन लतीफ ने तैयारी की है। इसमें उन्होंने उन महिलाओं को जगह दी है जिन्होंने अपने क्षेत्र में कई योगदान दिए हैं। इस सूची में तनिष्का पूरे देश मे सबसे छोटी सदस्य हैं।

फिल्म में भी आएंगी

तनिष्का ने हाल ही में एक बॉलीवुड फिल्म में भी अभिनय किया है। इस फिल्म में प्रख्यात कलाकार केके मेनन लीड रोल में है। यह फिल्म अक्टूबर माह तक रिलीज होगी। इसके अलावा जून में प्रख्यात ब्रांड के विज्ञापन में भी तनिष्का दिखाई देंगी। इसकी शूटिंग मई माह में मुंबई में होने वाली है।

किताब में शामिल होगी बायोग्राफी

शिरीन लतीफ द्वारा देशभर से चुनी गई इन 100 महिलाओं के कार्यों पर पुस्तक भी जल्द प्रकाशित होगी। इन किताबों में चुनी गई महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के साथ ही पूरी बायोग्राफी होगी जिससे समाज इनसे प्रेरणा ले सके।

विनी ने संगीत जीती अखिल भारतीय प्रतियोगिता

आठ वर्षीय प्रतिभाशाली गायिका विनी गुप्ता ने दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में प्रथम प्राइज जीता है। दिल्ली के प्रतिष्ठित परमार्थ फाउंडेशन द्वारा कला, संस्कृति और साहित्य को समर्पित एक अखिल भारतीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें विनी ने राग मालकौंस में ध्रुपद बंदिशें पेश की। अब विनी को नवंबर में पुरस्कृत किया जाएगा। यहां पर वह एक कॉन्सर्ट में ध्रुपद गायन भी करेंगी।

विनी पिछले 2 वर्षों से संगीत की पारंपरिक शिक्षा गुंदेचा बंधुओं के निर्देशन में उन्हीं के वरिष्ठ शिष्य मुकुंद देव से प्राप्त कर रही हैं। कक्षा 3 में अध्यनरत विनी अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन में अल्प आयु में ही चार अंतरराष्ट्रीय समारोह में प्रस्तुति दे चुकी हैं। इन्होंने अपनी ध्रुपद गायन प्रस्तुति 'इंटरनेशनल डे ऑफ़ ध्रुपद' के अवसर पर लगातार 2 वर्षों तक की है । इनकी दूसरी प्रस्तुति गुंदेचा बन्धु के गुरुकुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगीत समरोह 'स्मरण' में हुई।