5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतनाट्यम से शिव के पांच रूपों का किया वर्णन

शहीद भवन में शिव स्वरूप पर केंद्रित राष्ट्रीय बैले नाट्य समारोह का आयोजन

2 min read
Google source verification
dance2.jpg

dance drama in bhopal

भोपाल। अर्घ्य कला समिति की ओर से शिव के स्वरूप पर केंद्रित राष्ट्रीय बैले नाट्य समारोह के दूसरे दिन शहीद भवन में दो प्रस्तुतियां हुईं। सुश्रुत गुप्ता ने निर्देशन में नाटिका 'महाकाल' का मंचन हुआ तो नृत्य मंजरी कलापीठ की नृत्यांगनाओं ने नीरजा सक्सेना के निर्देशन में शिव स्वरूपम् की प्रस्तुति दी। नाटिका 'महाकाल' में दिखाया गया कि दैत्य दूषण ब्रह्माजी की उपासना कर वरदान मांगता है कि पृथ्वी पर चलने वाली प्राणी, वायु में उड़ने वाले पक्षी और जल में तैरने वाले जीव उसे ना मार पाएं। दूषण वरदान पाकर आक्रमण करने लगता है। वह तीनों लोकों का स्वयं को अधिपति मानने लगता है। अंत में जैसे ही उसने ऋषि वेदप्रिय पर आक्रमण किया महाकाल यज्ञ वेदी से प्रकट हुए और दूषण का वध कर दिया।

भगवान शिव के पांच स्वरूपों को दिखाया
अगली प्रस्तुति शिव स्वरूपम् की हुई। उन्होंने प्रस्तुति की शुरुआत शिव आराधना से करते हुए भगवान शिव के पांच स्वरूपों का नृत्य के माध्यम से वर्णन किया। उन्होंने भाव-भंगिमाओं से दिखाया कि शिव का पहला स्वरूप यौगिक, दूसरा नट नटेश्वर, तीसरा अर्धनारीश्वर, चौथा उमामहेश्वर और पांचवां रुद्रकालिका का स्वरूप है। नीरजा के साथ नीलांशी जैन, तृप्ति, तेजस्वी जोशी, शुभ्रा भट्ट, अनन्या , अनन्या अय्यर, रिया, अनुभूति पांडे, गौरी और अदिति दुबे ने प्रस्तुति दी।

18 नृत्यांगनाओं ने पेश किया जतिस्वरम और शब्दम्
कलांजलि संस्था की ओर से शनिवार को रवींद्र भवन में कलोत्सवम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राग श्रीरंजिनी में पापनाशम शिवम् की रचना गज वंदना... स्तुति से हुई, जिसे आठ नृत्यांगनाओं ने प्रस्तुत किया। इसके बाद जतिस्वरम और शब्दम् में 18 नृर्तकों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अगली कड़ी में 21 बाल कलाकारों ने पुष्पांजलि और अलारिप्पु की प्रस्तुति दी, जो भरतनाट्यम शैली में नृत्य का पहला चरण है, बच्चों ने रंगारोहण प्रस्तुत कर दर्शकों का भावविभोर कर दिया। इसके बाद केनो उपनिषद से ली गई नृत्य नाटिका तमसो मा ज्योतिर्गमय... की प्रस्तुति दी।