आखिरकार सरकार ने आईएएस को हटाकर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर को पदस्थ कर दिया। पहले भी एेसे मामले सामने आए। जहां विरोध हुआ वहां कदम पीछे खींचे, जहां समझाइश से काम हो गया वहां आईएएस का कब्जा बरकरार रहा। अब अधिकांश विभागों में आयुक्त का पद गठित किया और आईएएस बैठा दिया। इसमें स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला बाल विकास, आदिम जाति कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कृषि विभाग प्रमुख हैं। विभागों में पहले संचालक के पद थे, संचालक विभागीय अफसर ही होता था, लेकिन आयुक्त का पद गठित होने से आईएएस पदस्थ होने लगे।