10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दशहरा मैदान में खड़े हुए रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले, इस बार कोरोनो ने छोटा किया कद, अधिकतम 51 फीट के पुतलों का होगा दहन

- विजयादशमी आज, नहीं निकाले जाएंगे विजय जुलूस, दशहरा मैदानों में होगा रावण दहन - कोरोना के प्रतीक स्वरूप होगा रावण का दहनकहां कितने फीट के रावणटीटी नगर दशहरा मैदान 51 फीटकलियासोत दशहरा मैदान 51 फीट छोला दशहरा मैदान 51 फीटकोलार दशहरा मैदान 15 फीटबिट्टन मार्केट 11 फीट

2 min read
Google source verification
दशहरा मैदान में खड़े हुए रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले, इस बार कोरोनो ने छोटा किया कद, अधिकतम 51 फीट के पुतलों का होगा दहन

दशहरा मैदान में खड़े हुए रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतले, इस बार कोरोनो ने छोटा किया कद, अधिकतम 51 फीट के पुतलों का होगा दहन

भोपाल
विजयादशमी का पर्व शुक्रवार को शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के दशहरा मैदानों में बुराई के प्रतीक स्वरूप रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया जाएगा। शहर में दशहरा पर्व की तैयारियां पूरी हो गई है। इस बार कोरोना के प्रतीक स्वरूप में रावण का दहन किया जाएगा। शहर के दशहरा मैदानों में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को खड़ा किया जा रहा है। दशहरे पर रावण के पुतले बनाने का काम जगह-जगह कारीगर कर रहे हैं, साथ ही दशहरा मैदानों में भी रावण दहन की तैयारियां की जा रही है।

पिछले सालों में दशहरे पर 60, 70 और 100 फीट से अधिक ऊंचे रावण के पुतलों का दहन होता था, लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल की तरह इस साल भी रावण का कद छोटा हुआ है। इस साल अधिकांश स्थानों पर अधिकतम 51 फीट तक के रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस बार कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए आयोजन किए जाएंगे। कुछ समितियां सांकेतिक रूप से छोटे से पुतले का दहन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कराकर परम्परा का निर्वाह करेगी तो कुछ समितियों द्वारा रावण दहन और आतिशबाजी की जाएगी। रावण दहन के पूर्व निकाले जाने वाला विजय जुलूस इस बार नहीं निकाला जाएगा। दशहरा मैदान में रावण, मेघनांद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया जाएगा।

कलियासोत मैदान
जनश्री लोक कल्याण समिति द्वारा कलियासोत दशहरा मैदान में 51 फीट ऊंचे रावण और 41 फीट के मेघनाद और 31 फीट ऊंचे कुंभकर्ण के पुतले का दहन होगा। कार्यक्रम का आयोजन उमाशंकर गुप्ता के संरक्षण में होगा। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,आतिशबाजी, आकर्षक साज-सज्जा एवं रंगोली भी इस आयोजन के मुख्य आकर्षण रहेंगे। इस वर्ष महोत्सव में कोरोना काल में जनता के बीच में रहकर जनता की सेवा करने वाले कोरोना योद्धाओं का भी सम्मान किया जाएगा।


टीटी नगर - टीटीनगर दशहरा मैदान में 51 फिट का रावण जलेगा। समिति के समन्वयक अजय श्रीवास्तव नीलू ने बताया कि पर्व पर आतिशबाजी का आयोजन किया गया है।
छोला - हिंदू उत्सव समिति द्वारा छोला दशहरा मैदान 51 फीट ऊंचा रावण दहन किया जाएगा। इसके पूर्व बांके बिहारी मंदिर से पारंपरिक विजय जुलूस छोटे स्तर पर निकालाा जाएगा। समिति के कैलाश बेगवानी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है।