
भोपाल@मनीष कुशवाह
मध्यप्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी का ग्राफ बढ़ गया है। एक साल में ड्रग्स तस्करी के 3,952 केस दर्ज किए गए। 5,362 तस्करों को दबोचा गया। वर्ष 2020-21 में ड्रग्स तस्करी के 3,330 केस दर्ज हुए थे और 4,383 तस्करों को पकड़ा गया था। गांजा तस्करी के ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। वर्ष 2021-22 में तस्करों से 235.52 क्विंटल गांजा जब्त किया गया है, जो वर्ष 2020-21 की तुलना में 56.28 क्विंटल अधिक है। गांजा तस्करी के ज्यादा मामले शहडोल-बालाघाट जिले में सामने आए हैं। यहां एमडीएम ड्रग की तस्करी भी बढ़ी है।
नशीला पदार्थ मात्रा (आंकड़े 2021-21 के) -
गांजा : 23552 किलो
अफीम : 117.89 किलो
हेरोइन : 8.3 किलो
पोश्तदाना : 30629 किलो
नशीली सिरप : 49,646 नग
नशे की गोलियां : 94,037 नग
ओडिशा-आंध्रप्रदेश से ज्यादा सप्लाई
ओडिशा और आंध्रप्रदेश से हर साल 600 करोड़ से अधिक कीमत का गांजा देश के 17 से अधिक राज्यों में पहुंचता है। मध्यप्रदेश भी इन राज्यों में शामिल है। यहां ओडिशा से ज्यादा गांजा तस्करी हो रही है।
हेरोइन और अफीम की जब्ती में कमी
सख्ती की वजह से तस्करी में कमी आई है। 2021-22 में 8.3 किलो हेरोइन जब्त हुई, जबकि 2020-21 में ये आंकड़ा 10.05 किलो था। 2020-21 में 317.72 किलो अफीम जब्त हुई, जो वर्ष 2021-22 में 117.89 किलो रही।
72 किलो एमडीएमए, 9573 किलो गोलियां
नाराकोटिक्स शाखा ने मध्यप्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से वर्ष 2021 में 9,537 किलो नशे की गोलियां तो 72.16 किलो एमडीएमए ड्रग जब्त किया है। इसके अलावा 897 नशे के इंजेक्शन की बरामदगी की गई।
केस 01- ट्रांसफार्मर में छिपाकर ला रहे थे गांजा
26 जुलाई: इंदौर नारकोटिक्स ने उज्जैन में ट्रक में बिजली के ट्रांसफार्मर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी थी। पूछताछ में पता चला कि तस्कर इसे ओडिशा से कोटा (राजस्थान) ले जा रहा था।
केस 02 - ओडिशा से कार से लाए थे गांजा
5 जुलाई: एनसीबी ने नरसिंहपुर जिले में 140.75 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इसकी कीमत 25 लाख रुपए थी। आरोपी ओडिशा से कार में छिपाकर गांजा लाए थे।
Published on:
08 Aug 2022 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
