जयपुर-अजमेर रोड पर लापौडिया गाँव और उत्तराखंड में उफरैंखाल अनुपम मिश्र के काम का जीता जागता उदाहरण है। दोनों ही जगह एक दौर में पानी के संकट से जूझ रही थी, लेकिन आज यहाँ पर पर्याप्त मात्र में पानी मौजूद है। उन्होंने पर्यावरण और जल सरंक्षण को लेकर राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई गाँवों का भ्रमण भी किया था।