8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजियाबाद की बेटियों के पिता की 3 शादियां, चौथी से अवैध संबंध…वह भी छत से गिरकर मरी, पार्टनर की मौत हुई तो उसकी रिश्तेदार…

Ghaziabad Three Sisters Suicide Case: गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड केस में जांच के साथ नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पिता चेतन की तीन शादियों के अलावा एक अन्य महिला से भी संबंध थे, जिसकी मौत छत से गिरने से हुई थी।

2 min read
Google source verification
Ghaziabad Three Sisters Suicide Case latest update hindi news

Ghaziabad Three Sisters Suicide Case: गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड मामले को लेकर हर दिन बड़े खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जितनी गहराई से जांच कर रही है, मामला उतना ही उलझता जा रहा है। अब तक यह जानकारी सामने आई थी कि मृत बच्चियों के पिता की तीन शादियां हुई थीं और उनके पांच बच्चे थे, लेकिन अब नए तथ्य सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिता के एक चौथी महिला से भी संबंध थे, जिसकी मौत भी छत से गिरने के कारण हुई थी। इतना ही नहीं, उस महिला की मौत के बाद उसके ही एक रिश्तेदार के साथ संबंध बने, जिससे वह गर्भवती हो गई। यह सारी बातें बच्चियों के पिता चेतन ने पूछताछ के दौरान कबूल की हैं।

पुलिस पूछताछ में जब मृत बच्चियों के पिता चेतन से उसकी शादियों और लिव-इन पार्टनर की मौत को लेकर सवाल किए गए, तो उसने तीन शादियां करने और एक महिला की मौत की बात स्वीकार की। चेतन ने बताया कि उसकी पहली पत्नी सुजाता है, लेकिन दोनों की कोई संतान नहीं हुई। इसके बाद सुजाता की सहमति से उसने अपनी सगी साली हिना से शादी कर ली। आगे चलकर चेतन का सीलमपुर में ससुराल के पड़ोस में रहने वाली तब्बू से संबंध बन गया और करीब नौ साल पहले वह उसे राजेंद्रनगर स्थित फ्लैट में साथ रहने के लिए ले आया। इसके बाद घर में लगातार विवाद होने लगे। वर्ष 2018 में तब्बू की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। चेतन ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार करते हुए कहा कि घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं था और पुलिस जांच में उसे पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी है।

प्रेमिका की मौत हुई तो रिश्तेदार को किया प्रेग्नेंट

पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ के दौरान पिता चेतन ने अपनी शादियों के बारे में बताया। उसने खासतौर पर तीसरी शादी को लेकर कहा कि 'मेरी तीसरी वाइफ उसकी प्रेमिका रही तब्बू की रिश्तेदार है। पहले पार्टनर से उसका संबंध चल रहा था लेकिन छत से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई, जिसके बाद उसकी रिश्तेदार से संबंध बन गए। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई, तो उसने कोर्ट मैरिज कर ली।' बता दें कि तीनों पत्नियों से चेतन के 5 बच्चे थे, जिनमें तीन बेटियों ने आत्महत्या कर ली है।

तीनों बच्चियों की एक साथ हुई थी मौत

गौरतलब है कि गाजियाबाद में तीन सगी बच्चियों ने मंगलवार रात करीब 2 बजे आत्महत्या की थी। यह घटना साहिबाबाद/इंदिरापुरम इलाके की एक हाउसिंग सोसायटी में सामने आई थी। तीनों बच्चियों ने सोसायटी की 9वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके से सुसाइड नोट और डायरी भी बरामद हुई, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने एक साथ कूदकर जान दी या घटनाक्रम में कोई और पहलू भी शामिल है, क्योंकि जांच के दौरान कई सवाल और विरोधाभास सामने आए हैं।