6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देखें video: तमिल समाज के लोगों ने मन्नत पूरी होने पर खींचा रथ

तमिल समाज ने निकाली मरिअम्मन की शोभायात्रा

less than 1 minute read
Google source verification
मन्नत पूरी होने पर खींचा रथ

तमिल समाज ने निकाली मारिअम्मन की शोभायात्रा

भोपाल. सुख, समृद्धि और निरोगी काया के लिए तमिल समाज के लोगों ने माता मारिअम्मन मां काली की पूजा अर्चना की। इस मौके पर मद्रासी कॉलोनी पंचशील नगर के पास स्थित मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की। इस मौके पर पांच नंबर स्टाप शिवाजी नगर से शोभायात्रा भी निकाली। इसके छोटे रथ में माता की फोटो विराजमान थी और अनेक श्रद्धालु अपनी पीठ पर हुक के जरिए डोरी लगाकर उसे खींच रहे थे। समाज के सेठू स्वामी ने बताया कि कई लोग माता रानी से मन्नत मांगते हैं और पूरी होने पर वह रथ खींचते हैं। रथयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए मद्रासी कॉलोनी पहुंची।
गजरथ की फेरी निकली
बावडिय़ा कला स्थित जैन मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव के समापन पर बुधवार को गजरथ यात्रा निकाली गई। इसमें तिमंजिला रथ सहित दो अन्य रथ, दो हाथी, ढोल ढमाके, केसरिया ध्वज खास आकर्षण का केंद्र थे। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए और विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन किया। पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन जैन मुनि अजीत सागर महाराज, मुनि निर्दोष सागर, मुनि निर्लोभ सागर के सानिध्य में किया गया। विधि-विधान से धार्मिक क्रियाएं की गई। इस मौके पर मनोज बांगा, प्रमोद हिमांशु, शशि टोंग्या, राजेन्द्र जैन, अशोक जैन सहित अनेक लोग मौजूद थे।