6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देह को दुरूस्त बनाने का शार्टकट फॉर्मूला बन रहा दिल का दुश्मन

- 8वीं पास बेंच रहे प्रोटीन सप्लीमेंट, बोले- मन करे तो दिन में तीन बार खा लेना

2 min read
Google source verification
heart_attack.jpg

भोपाल@बलशाली शरीर और चुस्त- दुरूस्त दिखने के बावजूद पिछले कुछ दिनों में जिम करते- करते, अचानक हार्ट अटैक की घटनाओं ने सबको चौंकाया है। दरअसल इसके पीछे एक बड़ी वजह निकल कर आई है मनमाने ढंग से प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन करना। क्योंकि कोई गाइडलाइन नहीं होने की वजह से जल्द बॉडी बनाने के शॉर्टकट फॉर्मूले के फेर में युवा प्रोटीन सप्लीमेंट का मनमाना सेवन कर रहे हैं। जो हार्ट को तो कमजोर बना ही रहा है, साथी अन्य बीमारियों को भी जन्म दे रहा है। क्योंकि बाजार में सैकड़ों किस्म के सस्ते- मंहगे सप्लीमेंट की भरमार है। जो बगैर किसी गाइडलान के कोई भी व्यक्ति मनमाने तरीके से बेंच रहा है। पढ़िए पत्रिका की खास रिपोर्ट…...

8वीं फेल बेंच रहे सप्लीमेंट, बोले- मन करे तो दिन में तीन बार ले लेना

- प्रोटीन स्प्लीमेंट का कारोबार के बार में जानने के लिए पत्रिका की टीम ने राजधानी की कई दुकानों में पड़ताल की। तो देखा की बड़े- बड़े शो- रूम के अंदाज में खुली दुकानें प्रोटीन सप्लीमेंट के नाम पर पाउडर के साथ चिप्स और चॉकलेट जैसी तमाम चीजें बेंच रहे हैं। पत्रिका की टीम ने बताया कि बॉडी बनाना है कोई सप्लीमेंट बताओं तो गौरव नाम के विक्रेता ने एक 2 किलो का डिब्बा निकाला और बोला 5000 का है। फिर पत्रिका टीम ने पूछा की इसका उपयोग कैसे करना है तो बोला दिन में दो बार एक- एक चम्मच और मन करे तो और भी ले सकते हो। जब पत्रिका टीम ने उसका क्वालिफीकेशन जानना चाहा तो उसने बताया सिर्फ 8वीं तक पढ़ा है।

जिम में घटित हुए हार्ट अटैक के केस

घटना नं. 01-
तारीख- 05 जून 2023

- वर्कआउट के दौरान हुई मौत: इंदौर की एक जिम में एक होटल व्यवसाई वर्क आउट करने गया था और अचानक सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद वह चंद सेकंड में गश खाकर गिरा और उसकी मौत हो गई। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था।

घटना 02-
तारीख- 11 अप्रैल 2023

- जिम से निकलने के बाद हुई मौत: राजधानी भोपाल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे 27 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। तफ्तीश में पता चला कि घटना से कुछ देर पहले वह जिम गया था और करीब एक घंटे वर्क आउट करने बाद बाहर निकला और सड़कर पर गिर गया। अस्पताल में भर्ती करवाते ही मौत हो गई। जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक सामने आई।
एक्सपर्ट ने बताए प्रोटीन सप्लीमेंट के तीन बड़े नुकसान

- व्यक्ति को अपने वजन के हर किग्रा पर 1 ग्राम तक प्रोटीन लेनी चाहिए। सप्लीमेंट के अत्यधिक सेवन से लिवर- किडनी डैमेज होता है।

- कई प्रोटीन सप्लीमेंट जहरीले कैमिकल मर्करी, पेस्टीसाइड, आर्सेनिक, एफिड्रा हर्व, लेड, हैवी मैट्रल होते हैं जो दिल को कमजोर बनाते हैं।

- कुछ प्रोटीन सप्लीमेंट के मैन्युफेक्चरर लेबल पर दिखाए बिना स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल करते हैं। ये नर्वस सिस्टम को अत्यधिक उत्तेजित करते हैं। जिससे बेचैनी- चक्कर के साथ आर्ट अटैक भी हो सकता है।

प्रोटीन सप्लीमेंट के ये हैं विकल्प

- अंडा, नट्स, दही, दाल, बीन्स और पनीर जैसे अन्य उत्पाद।


एक्सपर्ट बोले जिम जाने से पहले जांच लें शरीर

- स्क्रीनिंग करवाना जरूरी।
- कहीं आप हृदय रोग, शुगर, किडनी रोग से पीड़ित तो नहीं।
- डॉक्टर के बताए मुताबिक ही तय करें वर्क आउट का समय।

विशेषज्ञ ये बोले-
सामान्यत यदि एक किलोग्राम में 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। अगर इससे ज्यादा लेते हैं तो इसके दुष्परिणाम कई रूप में सामने आते हैं। साथ ही अगर आप एकाएक बहुत ज्यादा जिम करने की योजना बना रहे हैं तो इससे संभलना चाहिए। जिम जाने से पहले आपको अपनी स्क्रीनिंग जरूर करवा लेना चाहिए।

डॉ सतीश रामटेके, कार्डियोलॉजिस्ट