
चौक के बाजारों की सडक़ें वाहन पार्किंग से बन गईं गलियारा
पड़ताल में सामने आया कि 15 से 20 फीट चौड़ी सडक़ पर लोग दुकानों के सामने गाडिय़ों की कई कतार बना देते है। जिससे सडक़ का रास्ता सकरी गली बन जाता है। इसमें दो पहिया वाहन भी मुश्किल से निकल पाते हैं। इतना ही नहीं खुले क्षेत्र में तो सैकड़ों की संख्या में वाहनों की पार्किंग से 40 फीट चौड़ा रास्ता भी गली बन रहा है। दोनों ओर से वाहन आने पर निकलना के लिए जगह ही नहीं रहती है। इसके समाधान को लेकर योजनाएं तो खूब बनी लेकिन अमल किसी पर नहीं हुआ।
सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था भी फेल
कुछ जगह व्यापारियों ने प्राइवेट गार्ड लगाकर वाहन खड़े करने की सीमा तो निर्धारित की थी। सुरक्षा गार्ड का दायरा भी कुछ ही बाजरों के खुले परिसर में वाहन पार्किंग तक सीमित था। बाकी मार्गों पर दुकानों के सामने वाहनों की कई पंगतियों में लगी कतारों का समाधान नहीं किया गया। इतना ही नहीं पूर्व में भवानी चौक सोमवारा में जरुर दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग के लिए सफेद लाइन खींची गई थी। अब उसका भी पालन कोई नहीं करता है।
सीमा निर्धारित हो
बैरागढ़ में सडक़ क्लियर रखने के लिए कहीं भी डबल कतार में वाहन पार्क नहीं करने दिया जाता है, जबकि वहां की सडक़ें पुराने शहर के बाजारों से चौड़ी हैं। चौक के बाजारों में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होने से दिक्कतें ज्यादा हैं। यहां सडक़ 15 से 20 फीट चौड़ी है। जिसमें लोग कई कतारों में गाड़ी लगाकर रास्ता बंद कर देते हैं।
जनकपुरी आदर्श मार्ग
जुमेराती जनकपुरी थोक मार्केट की सडक़ 80 फीट चौड़ी है। जिसे दो हिस्सों में गाडिय़ों की पार्किंग से बांट रखा है। सडक़ के बीच दो पहियां वाहन पार्क होते हंै। इससे यहां लोडिंग वाहनों के निकलने पर भी जाम की स्थिति नहीं बनती। दोनों ओर के मार्ग का वन-वे की तरह उपयोग होता है। यह व्यवस्था आदर्श बनी हुई है।
90 फीसदी वाहन सडक़ों पर
निगम ने इब्राहिमपुरा के पास दो मल्टीलेवल पार्किंग बनाई है, यूनानी शफाखाने पर भी वाहन पार्क होते है। जिसकी क्षमता 500 तक है, जबकि करीब पांच हजार दो पहिया वाहन चौक व इससे लगे बाजारों में पार्क हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि हेरिटेज मार्केट के हिसाब से निगम की यह व्यवस्था 10 फीसदी ही है।
& चौक में हमने दुकानों के सामने सीमा निर्धारित करवाने के लिए सफेद लाइन खींचने पर सहमति बनाई थी,लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका। दुकानों के बाहर वाहन पार्किंग के लिए लाइनें सभी बाजारों में खींची जाना चाहिए। स्वाती अतुल कौशल, पूर्व पार्षद
& वाहन पार्किंग की सीमा रेखा खींचने के लिए ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। पहले दिगम्बर जैन मंदिर मार्ग पर बेरिकेट्रस लगाएं थे, वह भी हट गए है। सिंगल कतार में वाहन पार्क होने से जाम नहीं लगेगा। राकेश अग्रवाल, भोपाल व्यवसाय महासंघ
Published on:
27 Dec 2023 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
