
नर्मदा में उफान आ गया है
एमपी में कई सिस्टम एक्टिव हैं जिनसे प्रदेशभर में सोमवार को सुबह से ही बरसात हो रही है। राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश का अनुमान है। प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम के तवा बांध के तीन गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इधर नर्मदापुरम में तवा डेम के गेट खोलकर छोड़े गए पानी से नर्मदा में उफान आ गया है। बरगी डेम का पानी भी इसमें मिल रहा है। इससे खंडवा का इंदिरा सागर बांध भी पानी से भर गया है।
तवा बांध से तीन दिनों से पानी निकाला जा रहा है। सोमवार को भी बांध के 3 गेट खुले हैं। अब इन तीनों गेटों को 4 फीट तक खोला रखा गया है। तवा से छोड़ा गया पानी नर्मदा में मिलता है। इधर जबलपुर के बरगी बांध के 5 गेटों से भी पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नर्मदा उफान पर आ गई है।नर्मदापुरम सहित हरदा, देवास, खंडवा जिलों तक नर्मदा उफनी हुई है।
खंडवा के इंदिरा सागर बांध में भी पानी बढ़ गया है। तवा डैम से छोड़ा गया पानी नर्मदा नदी में मिलकर रविवार को इंदिरा सागर तक पहुंच गया है। इससे बांध का जलस्तर करीब 0.5 मीटर तक बढ़ गया है। इंदिरा सागर बांध का जलस्तर अब 260.30 मीटर पर पहुंच गया है।
इधर नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा 949 फीट पर है लेकिन देवास जिले के नेमावर में नर्मदा उफना गई है। तवा और बरगी बांध से छोड़ा जा रहा पानी नेमावर में नर्मदा में जलस्तर और बढ़ाएगा। नर्मदा अभी यहां खतरे के निशान से करीब 17 फीट नीचे है लेकिन देवास कलेक्टर ने नर्मदा किनारे और निचले इलाकों के लोगों को सतर्क रहने को कह दिया है। नेमावर में खतरे का निशान 885 फीट पर है जबकि नर्मदा अभी 868 फीट पर है।
Published on:
21 Aug 2023 02:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
