10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजधानी में पुलिस गश्त पर सवाल, सूने मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

पुलिस का दावा- जल्द होगा चोरियों का खुलासा

2 min read
Google source verification
Theft Cases in Bhopal

राजधानी में पुलिस गश्त पर सवाल, सूने मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

भोपाल. राजधानी के लगभग आधा दर्जन थाना क्षेत्रों में बुधवार को मकानों और दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने के मामले सामने आए हैं। शहर में लगातार चोरियां बढऩे के कारण अब पुलिस की गश्त और पुलिस के रूटीन हड़ताल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही इन चोरियों का खुलासा करेंगे।

तलैया थाना इलाके में चोरों ने एक खाली घर को अपना निशाना बनाया और यहां पर चोर रात के अंधेरे में ताला तोड़कर जेवरात नकदी सहित करीब 70 हजार का सामान चुरा ले गए। तलैया पुलिस के अनुसार फरियादी बद्दू खान ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके यहां सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश ने घर का ताला तोड़कर लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी कुल करीब 70 हजार रुपए सामान चोरी करके ले गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, कोलार पुलिस ने बताया कि फरियादी नितिन ठाकरे का गोल गांव में फार्म हाउस है। सोमवार रात अज्ञात चोर फार्म हाउस में लगा लोहे का गेट, तार-फेशिंग और जाली करीब 20 हजार रुपए का सामान चोरी करके ले गए हैं।

अस्पताल से हैंड बैग चोरी
शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि इलाके के एलबीएस अस्पताल से एक महिला का हैंड बैग चोरी हो गया है। फरियादी किरण काजले (41 साल) ने शिकायत दर्ज कराई है कि एलबीएस अस्पताल से मंगलवार को सुबह 11 बजे वे अस्पताल गई थीं। इस दौरान उनका हैंड बैग पर्स चोरी हो गया। उसमें 50 हजार रुपए नगद और मोबाइल था, जो गायब है। वे करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में अपना गुम बैग ढूंढ़ती रहीं, इसके बाद उन्होंने मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है। वहीं, हनुमानगंज पुलिस ने बताया कि फरियादी जम्मू कुमार जैन की हमीदिया रोड पर लक्ष्मी ट्रेडर्स के नाम से दुकान हैं। सोमवार रात वे दुकान पर ताला लगाकर गए थे। मंगलवार सुबह जब दुकान आए, तो देखा कि वहां का ताला टूटा है। उनकी दुकान से अज्ञात चोर करीब 26 हजार रुपए की कीमत के नट-बोल्ट चोरी करके ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा किया जाएगा।