
Vip Thief Arrested By bhopal Police
गांधीनगर इलाके की पॉश कॉलोनियों में चोरी करने वाले वीआईपी चोर गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद नियाज बेंगलुरु के शिवाजी नगर का रहने वाला है और वह कुछ समय पहले गांधीनगर सेंट्रल जेल में ही बंद था। हाल ही में आरोपी जेल से छूटकर बाहर आया था। जेल के अंदर ही उसने कुछ बदमाशों के साथ मिलकर एक गैंग बना ली।
आरोपी नियाज बेंगलुरु से फ्लाइट का टिकट लेकर भोपाल आता और यहां साथियों से मिलकर गांधीनगर लालघाटी इलाके की कॉलोनी में चोरी करता था। पुलिस से बचने वह मोबाइल फोन नहीं रखता था। लैंडलाइन से जगह बदल-बदल कर साथियों के संपर्क में रहता था। माल का बंटवारा करने के बाद नियाज वापस फ्लाइट से बेंगलुरु चला जाता था। उसके साथियों की मोबाइल टॉवर लोकेशन के आधार पर मिली सूचनाओं की कड़ी से कड़ी मिलाने के बाद गांधीनगर पुलिस ने सीहोर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
जेल में बनी गैंग
बेंगलुरु का रहने वाला मोहम्मद नियाज गैंग का मास्टरमाइंड है। उसने पूरी गैंग भोपाल सेंट्रल जेल में बंद रहने के दौरान बनाई है। कोहेफिजा के राजू खत्री और सीहोर के आबिद खान से वह जेल में मिला था। जेल में एक अन्य बदमाश आमिर भी गैंग में शामिल हो गया था।
लाखों का माल बरामद
पकड़े गए आरोपियों से गांधीनगर पुलिस ने लगभग 5 लाख का माल बरामद किया है। इनमें टू व्हीलर मोटरसाइकिल मोपेड सोने चांदी के जेवर लैपटॉप महंगी घड़ी एवं नगद राशि शामिल है। पुलिस अब ये पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले कितनी चोरियां कर माल खपा दिया है।
Published on:
19 Feb 2024 08:15 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
