
मांगो को लेकर हजारों आशा उषा कार्यकर्ताओं ने किया नीलम पार्क में विरोध प्रदर्शन
भोपाल. प्रदेशभर में मांगो को लेकर पिछले 8 दिन से आशा, उषा हड़ताल पर हैं। इसी कड़ी में उषा सहयोगी संगठन मध्यप्रदेश के आवाहन पर प्रदेशभर से हजारों आशा उषा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भोपाल के नीलम पर्क में एकत्र हो कर प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ता बस व अन्य वाहनों के जरिए भोपाल आईं। जहां सभी एक साथ अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी भी की।
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि यदि दो मार्च से पहले उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। विभाग के अधिकारी लगातार कार्यकर्ताओं को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं। मगर इन सब से हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है।
यह व्यवस्थाएं हो रहीं प्रभावित
टीकाकरण दस्तक अभियान, एमआर अभियान, गर्भवती पंजीयन व उनकी जांचे समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभा श्रीवास्तव ने बताया की अपनी मांगो को लेकर आशा 7 फरवरी से हडताल पर हैं।
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि यदि दो मार्च से पहले उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। विभाग के अधिकारी लगातार कार्यकर्ताओं को नौकरी से निकालने की धमकी दे रहे हैं। मगर इन सब से हम लोग पीछे हटने वाले नहीं है।
यह व्यवस्थाएं हो रहीं प्रभावित टीकाकरण दस्तक अभियान, एमआर अभियान, गर्भवती पंजीयन व उनकी जांचे समेत अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विभा श्रीवास्तव ने बताया की अपनी मांगो को लेकर आशा 7 फरवरी से हडताल पर हैं।
यह हैं प्रमुख मांगे
- सभी आशाओं को 10,000 रुपए माह फिक्स कर दिए जाए- सभी को सरकारी दर्जा मिलना चाहिए
- आशा सहयोगिनियों को 15,000 प्रति माह दिए जाए
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव ने इस दौरान कहा कि यदि दो मार्च से पहले उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तो वह उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Published on:
15 Feb 2023 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
