Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के विभागों में हजारों पद खाली, चलेगा ‘विशेष भर्ती अभियान’…लेकिन कब !

MP News:विधायक सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जनवरी 2024 में आदेश दिया था कि 15 जुलाई 2024 तक सरकार सभी खाली पदों पर दिव्यांगजन की भर्ती प्रक्रिया पूरी करे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification
MP departments

MP departments

MP News:एमपी में सरकारी काम-काज का तरीका अजब है, क्योंकि आरक्षित वर्ग के पदों की भर्ती के लिए समय-समय पर विशेष भर्ती अभियान चलाए गए। इस अभियान की तारीख हर साल बढ़ जाती है। 23 वर्ष में 20 बार अभियान की तारीख बढ़ाई जा चुकी है, लेकिन स्थिति में खास सुधार नहीं हुआ। हजारों पद अब भी खाली ही हैं।

विधानसभा के बजट सत्र में भी अभियान का मामला उठा था। कांग्रेस विधायक जयवर्द्धन सिंह के सवाल पर राज्य सरकार ने स्वीकारा था कि 75 विभागों में 37317 आरक्षित पदों में से दिव्यांगों के 21936 पद अब भी खाली हैं। यानी कुल आरक्षित पदों का 60 प्रतिशत भरे ही नहीं गए। सबसे ज्यादा खाली पद स्कूल शिक्षा विभाग में हैं। पदों की संख्या 5711 है।

विधायक सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने जनवरी 2024 में आदेश दिया था कि 15 जुलाई 2024 तक सरकार सभी खाली पदों पर दिव्यांगजन की भर्ती प्रक्रिया पूरी करे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दिव्यांगजन स्पर्श पोर्टल पर पंजीकृत संख्या लगभग 9 लाख हो चुकी है, लेकिन आवेदन नहीं मंगाए जा सके।

ये भी पढ़ें:पुलिस मुख्यालय में नहीं दिखेंगी फाइलें, DGP के आदेश के बाद बदला नियम

कब-कब बढ़ी तारीख

10 सितंबर 2002 को पहली बार अभियान का आदेश जारी हुआ। इसके बाद 11 जुलाई 2005, 31 जुलाई 2011, 23 फरवरी 2018, 15 जनवरी 2009, 7 अगस्त 2010, 18 जुलाई 2011, 15 जून 2012, 10 जुलाई 2013, 14 जुलाई 2014, 15 जुलाई 2015, 21 जुलाई 2016, 10 जुलाई 2017, 18 जुलाई 2018, 9 मार्च 2019, 4 जुलाई 2020, 17 सितंबर 2021, 21 जुलाई 2022, 15 सितंबर 2023, 24 जुलाई 2024 को आदेश जारी किया गया।