23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert : दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बना सिस्टम देगा गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक प्रदेशभर में गरज-चमक

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सक्रीय हुए सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश में आगामी चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा, जिससे सूबे के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 3 May 2021, 7:34 AM IST

Weather Alert

Weather Alert : दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बना सिस्टम देगा गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक प्रदेशभर में गरज-चमक

भोपाल/ रविवार को तेज धूप के कारण उत्पन्न गर्मी से प्रदेशवासियों को उस समय राहत मिली, जब शाम होते ही अचानक मौसम ने करवट ली। प्रदेश में अचानक मौसम बदला, जिसके चलते कई जगहों पर बारिश हुई। इंदौर में जहां दोपहर को ही अचानक बादल छाने के बाद बारिश हुई, तो वहीं राजधानी भोपाल में शाम को चली तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। होशंगाबाद में भी रविवार को गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सक्रीय हुए सिस्टम के चलते मध्य प्रदेश में आगामी चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा, जिससे सूबे के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पढ़ें ये खास खबर- 100 साल की नारायणी देवी हैं हार्ट पेशेंट, फिर भी सिर्फ 4 दिनों में कोरोना को हराया, जल्दी स्वस्थ होने का दिया मंत्र


अगले 4 दिनों तक रहेगा यही मौसम

मौसम विभाग के वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में सक्रीय हुआ सिस्टम पूर्वी मध्य प्रदेश से गुजर रहा है। इसी वजह से प्रदेश भर में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश दर्ज होगी। यही वजह है कि, अगले 4 दिनों तेज हवाओं के साथ बादल छाएंगे कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज होगी। दिन में बादल छाने के साथ ही शाम को हवाओं के साथ पानी गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, हालांकि मई में इस तरह की स्थिति बनती है। यही वजह है कि, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, इंदौर ग्वालियर होशंगाबाद समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

पढ़ें ये खास खबर- बिना मास्क फल बेचने पर CMO ने पलट दिया ठेला, गुस्साए फल वाले ने कर्मचारयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, देखें Live Video


मध्य प्रदेश पर दो सिस्टमों का असर

मौजूदा समय में पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी क्षोभ मंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में समुद्र तल की ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए पूर्व देशांतर के सहारे उत्तर अक्षांश के उत्तर में बना हुआ है। वहीं, दूसरा पश्चिमी विक्षोभ पूर्व देशांतर के सहारे उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल ऊंचाई पर धुरी बनाते हुए सक्रिय है। इसी के चलते दक्षिणी पाकिस्तान, बिहार और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के आसपास चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं, जिनसे होकर पूर्वी मध्य प्रदेश तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। यही वजह है कि, मध्य प्रदेश के मौसम में ये बदलाव आ रहा है।


24 घंटों में यहां दर्ज हुई बारिश

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान नौगांव में 3.4 मिमी, छिंदवाड़ा में 0.2 मिमी, ग्वालियर में 1.6 मिमी, गुना में 1.4 मिमी, पचमढ़ी में 0.3 मिमी, मलजखंड में 1.4 मिमी में बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा शाजापुर और दतिया में हल्की बारिश हुई।

24 घंटों में यहां बारिश की संभावना

इसी के साथ, आगामी 24 घंटों के भीतर भोपाल, ग्वालियर समेत पूर्वी मध्य प्रदेश इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।