14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परशुराम मंदिर में कथा कल से, आज का​ दिन बेहद खास

कथा के साथ प्रसंगों पर आधारित झांकियों का मंचन...

2 min read
Google source verification
bagwan_parshuram.jpg

भोपाल। मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित परशुराम मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 21 से 27 दिसम्बर तक किया जाएगा।

कथावाचक पं. मुकेश महाराज भागवत कथा का वाचन करेंगे। कथा के साथ प्रसंगों पर आधारित झांकियों का मंचन भी किया जाएगा। कथा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी।

ऐसे समझें आज का दिन:
वहीं दूसरी ओर आज शुक्रवार का दिन है। शुक्र को ज्योतिष में भाग्य का स्वामी भी माना जाता है। कुंडली के हिसाब से शुक्र भाग्येश होता है, और इसकी कारक देवी मां लक्ष्मी मानी जाती हैं।

आज का पंचांग: 20 दिसंबर 2019 शुक्रवार : सूर्योदयकालीन लग्न व ग्रह स्थिति

शुभ विक्रम संवत् : 2076
संवत्सर का नाम : परिधावी
शाके संवत् : 1941
हिजरी संवत् : 1441
मु.मास : रवि उस्सानी
तारीख 22
अयन : दक्षिणायण
ऋतु : शरद ऋतुु
मास : पौष
पक्ष : कृष्ण पक्ष

तिथि :
सूर्योदय से सायं: 07.16 मि. तक रिक्ता संज्ञक नवमी तिथि रहेगी पश्चात पूर्णा संज्ञक दशमी तिथि लगेगी। नवमी तिथि में दुर्गा की पूजा करके मनुष्य इच्छापूर्वक संसार-सागर को पार कर लेता है तथा लोकव्यवहार मे? वह सदा विजय प्राप्त करता है। दशमी तिथि को यमराज की पूजा करनी चाहिए, वे निश्चित ही सभी रोगों को नष्ट करने वाले और नरक तथा मृत्यु से मानव का उद्धार करने वाले हैं।

योग
सूर्योदय से दोप. 02.20 मि. तक सौभाग्य योग रहेगा पश्चात शोभन योग लगेगा। सौभाग्य योग के स्वामी ब्रह्माजी हैं जबकि शोभन योग के स्वामी बृहस्पति देव माने गए हैं।

विशिष्ट योग
दोनों ही योग बेहद शुभ होते हैं। इनमे किए गए कार्य सफल रहते हैं। सौभाग्य योग में व्यापार व्यवसाय की सफलता सुनिश्चित होती है। शोभन योग में समस्त धार्मिक कार्य सफल होते हैं।

करण
सूर्योदय से प्रात: 08.20 मि. तक तैतिल नामक करण रहेगा पश्चात गर नामक करण लगेगा। इसके पश्चात वणिज नामक करण लगेगा।

नक्षत्र
सूर्योदय से रात्रि 09.08 मि. तक क्षिप्र लघु हस्त नक्षत्र रहेगा पश्चात मृदु मैत्र चित्रा नक्षत्र लगेगा। मशीनरी लगाने, व्यवसाय, वाणिज्य, व्यावसायिक विज्ञापनो? के लिए हस्त एव? चित्रा दोनों नक्षत्र अच्छे माने गए है?। राज्याभिषेक, पद और शपथ ग्रहण, सरकारी कर्मियो? की नियुक्ति, चुनाव प्रचार, राजनीतिक स?गोष्ठी आदि कार्य चित्रा नक्षत्र मे? निर्विवाद किए जा सकते है?।

शुभ मुहूर्त
आज के मुहूर्त -
अनुकूल समय में नामकरण संस्कार करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

श्रेष्ठ चौघडि़ए ...
प्रात: 07.03 मि. से 11.02 मि. तक क्रमश: च?चल लाभ व अमृत के चौघडिय़ा रहेंगे। दोपहर 12.21 मि. से 01.41 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा एवं दोपहर 04.20 मि. से सायं: 05.39 मि. तक चंचल का चौघडिय़ा रहेगा।

व्रतोत्सव...

व्रत/पर्व - वेणेश्वर मेला डूंगरपुर (राज.)।
चंद्रमा - सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक च?द्रमा पृथ्वी तत्व की कन्या राशि में रहेंगे।
भद्रा - अर्धरात्रि 06.15 मि. से प्रार?भ भद्रा का निवास पाताल में रहेगा।

दिशाशूल - पश्चिम दिशा में। (अगर हो सके
तो आज के दिन पश्चिम दिशा में यात्रा को
टालना चाहिए)।

राहु काल - प्रात: 11.02.04 से दोप. 12.21.37 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय
में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।

आज जन्म लिए बच्चे : todays birth Astrology Special ...
आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ष, ण, ठ, पे, पो) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज जन्मे बच्चों का जन्म चांदी के पाए मे? होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक कन्या राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। प्राय: इनका भाग्योदय करीब 20 वर्ष की आयु में होगा।

इनकी समाज सुधारक के रूप में विशेष पहचान रहेगी। व्यवसाय के माहिर खिलाड़ी हो?गे। ऐसे जातक पा?डित्य कर्म से विशेष लगाव रखेंगे। कन्या राशि में जन्मे जातक को परिवार के प्रति प्रेम कम नहीं करना चाहिए। मानवतावादी स्वभाव को बनाए रखना चाहिए।