8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई रिकॉर्ड बढ़त, जानिए आपके शहर के दाम

मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल के दाम 79.09 पैसे प्रति लीटर हैं। कल से लेकर आज तक पेट्रोल के दामों में आज 09 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, डीज़ल के दामों पर नज़र डालें तो एमपी में आज इसकी कीमत 70.13 पैसे प्रति ही लीटर दर्ज किये गए हैं, जो कल से लेकर आज तक 04 पैसे प्रति लीटर कम हुए हैं।

2 min read
Google source verification
petrol diesel rate

Today Petrol Diesel Rate: पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई रिकॉर्ड बढ़त, जानिए आपके शहर के दाम


भोपालः मध्य प्रदेश में लगातार पेट्रोल-डीजल ( petrol diesel ) के दामों में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते दिनों केन्द्र सरकार द्वारा पेश किये गए बजट में पेट्रोल-डीज़ल के दामों पर सेस और एक्साइज़ ड्यूटी पर एक एक रुपये शुल्क बढ़ा दिया। इसके बाद प्रदेश सरकार ने भी पेट्रोल-डीज़ल की प्रति लीटर कीमत पर दो रुपये ड्यूटी शुल्क बढ़ा दिया। इसके बाद पेट्रोल डीज़ल के दामों में 4 रुपये प्रतिलीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी का दोहरा असर मध्य प्रदेश की आम जनता की जेब पर पड़ा। गुरुवार को खुली पेट्रोल डीज़ल की नई दरों में पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई। वहीं, डीज़ल के दामों में मामूली गिरावट आई। बता दें कि, एमपी में पेट्रोल और डीज़ल के दाम में अब तक की सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज कर चुके हैं।

कल से लेकर आज तक पेट्रोल ( petrol ) के दामों में 09 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत रिकॉर्ड 79.09 पैसे प्रति लीटर पर जा पहुंची है। वहीं, इसी अवधि में डीजल ( diesel ) के दामों में 04 पैसे प्रति लीटर की दर से कमी आई है, जिसके बाद आज मध्य प्रदेश में डीज़ल की कीमत 70.13 पैसे प्रति लीटर हुई है। हालांकि, शहरों के दामों पर नज़र डालें तो यहां थोड़ा अलग तरह का उतार चढ़ाव नज़र आया।

पढ़ें ये खास खबर- ये संकेत बताते हैं कि आपका पार्टनर आपसे बोल रहा है झूठ, 5वें पर तो आपको विश्वास नहीं होगा


(today Petrol diesel rate in bhopal) लगातार कम हो रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

इधर, राजधानी भोपाल में आज पेट्रोल के दाम बढ़कर 78.47 पैसे हो गए हैं। कल से लेकर आज तक इसमें 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, आज भोपाल में डीजल के दामों में 04 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शहर के पेट्रोल टेंकों पर डीज़ल की कीमत 69.56 पैसे प्रति लीटर हो गई है। जानकारों का मानना है कि, रुपये की कीमत में आ रहे उतार चढ़ाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।

पढ़ें ये खास खबर- आपकी सेहत को भारी नुकसान पहुंचा रहा है मोबाइल फोन और ये इलेक्ट्रानिक गेजेट्स, जानें वजह

(Petrol diesel rate today) एमपी के प्रमुख शहरों में आज के दाम

-भोपालः पेट्रोल-79.13/ डीज़ल-69.56 दाम हैं।