11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज इन 6 राशिवालों के साथ रहेगा भाग्य, कमाई में होगा इजाफा

शरीर में रक्त का कारक...

4 min read
Google source verification
tuesday ka rashifal in hindi- 5/3/2019

आज इन 6 राशिवालों के साथ रहेगा भाग्य, कमाई में होगा इजाफा

भोपाल। आज 05मार्च2019 को मंगलवार का दिन है। ज्योतिष में मंगल को देवताओं का सेनापति माना गया है। यह मुख्य रूप से शरीर में रक्त का कारक माना जाता है। इसका रत्न मूंगा है। वहीं इस दिन के कारक देव श्री हनुमान जी हैं। इसके अलावा माना जाता है कि मंगल दोष के कारण लोगों के विवाह में कठिनाई आती है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक होता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है।

वहीं नक्षत्रों में यह मृगशिरा, चित्रा और धनिष्ठा नक्षत्र का स्वामी होता है। गरुण पुराण के अनुसार मनुष्य के शरीर में नेत्र मंगल ग्रह का स्थान है।

मंगल का वैदिक मंत्र
ॐ अग्निमूर्धा दिव: ककुत्पति: पृथिव्या अयम्।
अपां रेतां सि जिन्वति।।

मंगल का तांत्रिक मंत्र
ॐ अं अंङ्गारकाय नम:।।

मंगल का बीज मंत्र
ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

MUST READ : कैसा भी हो मंगल दोष, ये हैं सबसे सटिक उपाय!

आज का राशिफल.05march2019. aaj ka Rashifal in hindi

1. मेष राशि:
आज यात्रा का योग बहुत प्रबल है, जिसमें कई तरह के अनुभव होंगे। वहीं अनावश्यक क्रोध से बचें, वरना आर्थिक तनाव का समाधान निकालना और अधिक कठिन हो जाएगा। आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है, अतः अत्यधिक सावधानी बरतें।

2. वृषभ राशि :
वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और ऋण पर दिए गए पैसे भी आपको जल्द ही वापस मिल जाएंगे। वहीं आज दिल के करीब किसी प्रोजेक्ट से अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। कड़ी मेहनत के जारी रखने का दिन है। व्यवसायी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे।

3. मिथुन राशि :
उपलब्धियों भरा दिन है। रुके हुए कामों में प्रगति होगी और परिणाम संतोषजनक रहेंगे। योजनाओं को अंतिम रूप देने में सक्षम होंगे। लाभ मिलेगा। आज आपको सराहना मिलेगी। आज यात्रा लाभकारी रहेगी और यह आय के नए रास्ते भी खोलेगी।

4. कर्क राशि :
आज अनावश्यक खर्चे भी आपके सामने आ सकते हैं। अपनी कार्यशैली में कोई नया प्रयोग कर सकते हैं। आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी, साथ ही आपके काम भी सफ़ल होंगे। लेकिन सावधानी आवश्यक है। बेकार की यात्राओं से बचनें का प्रयास करें।

5. सिंह राशि :
आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। जिसके कारण स्थिति तनावग्रस्त हो सकती है। पारिवारिक माहौल को निराशाजनक बन सकता है। निवेश को लेकर सतर्क रहें। धन की हानि हो सकती है।

6. कन्या राशि :
यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए आज का दिन कई सारे अवसर लेकर आया है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना आपको परेशानी में डाल सकता है। आर्थिक समस्याओं से निपटने में अपने साथ देंगे। कई मामलों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

7. तुला राशि :
पारिवारिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और इसमें कुछ धन खर्च भी होगा। व्यापार में निवेश के लिए या नए कार्यों को प्रारंभ करने के लिए यह समय आपके लिए उत्तम है। आर्थिक सफलता के बेहतर योग बनते दिख रहे हैं। आज सोच-समझकर ही कोई भी फैसला करें।

8. वृश्चिक राशि :
नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। प्रेमी जोड़े आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। आपको विदेश यात्रा का अचानक मौका मिल सकता है। रिश्तेदारों से मिलने के लिए आज अच्छा समय है।

9. धनु राशि :
व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और साथ ही आपको अधिकारियों से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। नई ऊर्जा के साथ आप अपने काम को अंजाम दें, लेकिन हर काम में सावधानी रखना आपके लिए जरुरी है। आज लोकप्रियता हासिल करने का दिन है। प्रेमियों के लिए समय शुभ है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

10. मकर राशि :
आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी की गतिविधि आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगी। जल्द ही आपको कुछ शानदार परिणाम देखने को मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। अगर आप काम के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो कोशिश करने पर सफलता मिलेगी।

11. कुंभ राशि :
आज का दिन उत्तम है, कुछ लोग अच्छे संपर्क बनेंगे जो आपको आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचाएगें। व्यापार-साझेदारी या सहयोग में उतरने के लिए दिन अच्छा है। व्यापार के सिलसिले में दूर की यात्राएं करने के लिए आज का दिन अनुकूल है।

12. मीन राशि :
नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगें। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज़ न करें। आज संपत्ति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएंगे। अपने जिम्मेदारी को पूरा करने की कोशिश करें। विदेशी संचार आपको एक से अधिक तरीकों से लाभान्वित कर सकते हैं।

आज का अंक ज्योतिष.05.03 2019 9 aaj ka ank jyotish in Hindi

अंक 01- उम्मीद छोड़ चुके किसी स्रोत से अचानक धन मिलेगा। कहीं जाने से पहले सुरक्षा के सभी उपाय करके जाएं।


अंक 02- जिस काम को आसान मानकर उस ओर से बेफिक्र थे आज वही काम मुश्किल खड़ी करेगें।


अंक 03- दोस्ती के चक्कर मे अपने फर्ज को न भुलें।मुख्य व्यवसाय के साथ-साथ अतिरिक्त कामकाज जोर पर रहेगा।


अंक 04- नौकरी पाने के प्रयासो मे सफल होंगे। नए संपर्कों से धोखा होने की संभावना बनती है।

अंक 05- मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर नई योजना की जवाबदारी मिलेगी। अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।


अंक 06- विरोध के चलते परेशानियों का सामना करना होगा, तनाव भी संभव है। महत्वपूर्ण वस्तुओं को सहेजने में लापरवाही न बरतें।


अंक 07- मन बैचेन रहेगा। व्यक्तिगत संबंध में अनबन की संभावना है।


अंक 08- नौकरी में अप्रत्याशित घटना से दो चार होना पड़ सकता है। रूटीन के कामकाज में ध्यान दें।


अंक 09- भूमि-भवन से जुड़ी परेशानियों से निजात मिल सकती है। लक्ष्य प्राप्त न होने से मन भटकेगा।