
टमाटर में स्किन को प्रोटेक्शन और ग्लो देने वाले फायदेमंद न्यूट्रिशियन पाए जाते हैं। टमाटर में स्किन के लिए जरूरी विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसका उपयोग करने से चेहरे की चमक बढ़ती है और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल जाता है। चेहरे की चमक आपकी खूबसूरती बयां करती है। यह आपकी सुंदरता में चार चांद तो लगाने के साथ ही, पर्सनालिटी में भी निखार लाती है। लेकिन दिनभर काम और थकान के बाद चेहरे का ग्लो कम होता जा रहा है और आप कुछ नेचुरल ढूंढ रही हैं.. तो ये खबर जरूर पढ़ें, यहां हम आपको टमाटर के ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटाकर उसकी चमक बढ़ा देंगे..
यहां जाने टमाटर फेस पैक के फायदे
हमारी त्वचा के लिए जितने भी पोषक तत्व चाहिएं, वो सब टमाटर में मिलते हैं। यही कारण है कि इसके इस्तेमाल से चेहरे का निखार बढ़ जाता है। टमाटर विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट रिच है। यह न सिर्फ चेहरे की रंगत को सुधारता है, बल्कि एक्ने और पिंपल्स से छुटकारा भी दिलाता है।
टमाटर-बेसन का फेस पैक
चेहरा चमकदार बनाने के लिए आप टमाटर और बेसन के फेस पैक भी बेस्ट है। ये स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है। चेहरे पर कील-मुंहासों से छुटकारा पाना है तो दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद चेहरा धो लें।
टमाटर-नींबू फेस पैक
स्किन के लिए टमाटर और नींबू दोनों ही फायदेमंद होते हैं। ऑयली स्किन से परेशान रहते हैं तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। टमाटर को मैश कर उसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर थोड़ी देर के लिए रख दें। इसके बाद इसे चहेर पर लगाएं और करीब 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।
टमाटर-शहद का फेस पैक
टमाटर और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाने से कील-मुंहासों से पूरी तरह से छुटकारा मिल जाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। 20 मिटन बाद ताजा पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा आप रोज भी कर सकती हैं और हफ्ते में दो बार भी।
टमाटर-चीनी फेस पैक
एक टमाटर लें, उसे मैश कर लें और उसमें एक चम्मच चीनी मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद अच्छी तरह धो लें। इससे डेड स्किन सेल्स की समस्या खत्म हो जाएगी। यहां तक कि ये फेस पैक स्किन को टाइट करता है और झुर्रियां खत्म कर सकता है।
Updated on:
21 Feb 2024 02:17 pm
Published on:
19 Feb 2024 03:48 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
