5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल के लाल परेड मैदान पर 15 अगस्त को होगा स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन, कई रास्ते रहेंगे डायवर्ट

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान, कार्यक्रम में आने वालों के लिए भी रहेगी विशेष व्यवस्था

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Sunil Mishra

Aug 14, 2023

Independence Day Celebration 2023 Rehearsal

स्वतंत्रता दिवस के लिए हुई फुल ड्रेस रिहर्सल

भोपाल. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को लाल परेड मैदान पर किया जाएगा। इस दौरान प्रातः 6 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के रास्तों को डायवर्ट किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर आने के लिए भी अलग से प्लानिंग की गई है।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए

लाल पास धारक सत्कार द्वार (गेट-01) सांस्कृतिक मंच के सामने/ बैंड स्कूल के सामने से प्रवेश करेंगे।

पीले पास वाले सत्कार द्वार (गेट-01) स्टैच्यू तिराहा कांच गेट के सामने (आम बगिया पार्किंग) से प्रवेश करेंगे।

हरे पास वाले प्रबंध द्वार (गेट-06) बाॅस्केट बाॅल ग्राउण्ड बास्केट बाल ग्राउण्ड/पीटीआरआई से।

नीले पास वालों की बैठक व्यवस्था विजय द्वार (गेट-03) विजय द्वार हाॅर्स राइडिंग मैदान/पुलिस आईटीआई ग्राउण्ड (जिम्नेषियम के सामने)

जनता प्रवेश द्वार (गेट-03 विजय द्वार पुलिस पेट्रोल पंप के सामने) एम.व्ही.एम काॅलेज ग्राउण्ड/एमएलए रेस्ट हाॅउस/जेल मुख्यालय ग्राउण्ड रहेगा।

(गेट-05 केन्टीन द्वार ) एम.व्ही.एम काॅलेज ग्राउण्ड/एमएलए रेस्ट हाॅउस/जेल मुख्यालय ग्राउण्ड रहेगा।

प्रेस मीडिया (हरा पास) प्रवेश द्वार पीटीएस/प्रबंध द्वार (स्टेट गैरेज के सामने) बाॅस्केट बाल ग्राउण्ड रहेगा।

ट्रैफिक डायवर्जन

रोशनपुरा चौराहा से गांधी पार्क, लालपरेड मैदान की ओर, डीबी माॅल तिराहे से जेल रोड, लालपरेड मैदान की ओर, लिली चौराहे से जहांगीराबाद, लालपरेड मैदान की ओर मार्ग पर यातायात परिवर्तित रहेगा।

टी.टी.नगर न्यू मार्केट से रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड की ओर जाने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें अपैक्स बैंक, लिंक रोड नंबर-1 से होते हुये बोर्ड आॅफिस चोराहा, प्रेस काॅम्प्लेक्स, बीएसएनएल तिराहा, केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1, मैदा मिल तिराहा, सुभाष नगर आरओबी ब्रिज, प्रभात चोराहा, बोगदापुल से होकर भारत टाॅकीज होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी।

बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन से टी.टी.नगर, न्यू मार्केट की ओर आने वाली मिनी बसें एवं बड़ी बसें भारत टाॅकीज से होते हुये पुल बोगदा, प्रभात चोराहा,सुभाष नगर प्रेस काॅम्प्लेक्स, बोर्ड आॅफिस चोराहे से होते हुये अपने गंतव्य स्थान तक जा सकेगी।

रोशनपुरा चौराहा से बाणगंगा चौराहा-केएन प्रधान तिराहा-पुराना मछलीघर-खटलापुरा मार्ग-पीएचक्यू तिराहा वाले मार्ग से आवागमन कर सकेंगे ।

लोकपरिवहन एवं अनुमति प्राप्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश लालपरेड की ओर आने वाले मार्गों - डीबी माॅल तिराहे से जेल मुख्यालय रोटरी की ओर, लिली चोराहे से पुलिस मुख्यालय की ओर, रोशनपुरा से गांधी पार्क तिराहे की ओर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसें आगन्तुकों को कन्ट्रोल रूम तिराहा(विजय द्वार) पर उतारकर बस एम.व्ही.एम काॅलेज ग्राउण्ड/एमएलए रेस्ट हाॅउस/जेल मुख्यालय ग्राउण्ड में पार्क कर सकेंगें।

परेड में शामिल होने वाले एवं ड्यूटीरत अधिकारी/कर्मचारी अपने वाहन पीएचक्यू गेट नम्बर-2,7 वी वाहनी अस्पताल,रूस्तम जी आवासीय परिसर, प्रतिमा मलिक अस्पताल परिसर में पार्क कर लाल परेड मैदान में प्रवेश करेगें।