
Traffic personnel in Bhopal to perform duty wearing AC helmets- फाइल फोटो पत्रिका नेटवर्क
AC Helmets- देशभर के साथ ही मध्यप्रदेश भी इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। अधिकांश प्रमुख शहरों में पारा 40 पार जा चुका है। बुधवार को प्रदेश का खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आईएमडी भोपाल ने गुरुवार को भी प्रदेश के 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के थपेड़ों के बीच भोपाल के ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर आई है। उन्हें भीषण गर्मी से कुछ निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एसी हेलमेट दिए जाएंगे। इनमें सिर के पास छोटा पंखा लगा रहेगा जिससे वे ठंडी हवा प्राप्त कर सकेंगे।
भोपाल पुलिस कमिश्नर सिस्टम के अंतर्गत ट्रैफिक व्यवस्था में लगे सिपाहियों को एसी हेलमेट उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। दावा है कि इससे भीषण गर्मी में हीट स्ट्रोक जैसे मामलों की रोकथाम की जा सकेगी।
फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के 461 अधिकारी कर्मचारी तैनात
राजधानी में फिलहाल ट्रैफिक पुलिस के 461 अधिकारी कर्मचारी तैनात हैं। ये जवान व अधिकारी, भोपाल के अलग-अलग चौक चौराहों पर 60 चेकिंग पॉइंट बनाकर रोज सुबह 9:30 से रात 11:30 तक चेकिंग कर रहे हैं। ट्रैफिक जवानों को इस समय दिन में चार बार ओआरएस देकर गर्मी से बचाने की कोशिश की जा रही है।
अलग-अलग शिफ़्ट में तैनात होने वाले इन अधिकारियों कर्मचारियों को हैदराबाद में तैयार एसी हेलमेट उपलब्ध करवाने पर विचार किया जा रहा है। यह प्रयोग अहमदाबाद और गुजरात में सफल हो चुका है। ट्रायल के बाद हाल ही में लखनऊ एवं कानपुर पुलिस ने भी इसे अपनाया है।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि यूपी सहित अन्य राज्यों की पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जा रही इस तकनीक का परीक्षण करेंगे। भोपाल में भी इस तरह के संसाधन इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं।
एसी हेलमेट की कार्यप्रणाली मानवीय इस्तेमाल के लिए सुरक्षित बताई जा रही है। इसमें एक मोटर और सिर के पास छोटा पंखा लगा हुआ है। साथ ही आंखों की सुरक्षा के लिए ग्लास दिया गया है। चार्ज करने के बाद लगातार 8 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
Published on:
23 Apr 2026 09:46 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
