31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

B’Day Special : जब ‘सिंह साहब’ की शूटिंग के दौरान पटरी से उतर गई थी ट्रेन

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को साहनेवाल, पंजाब में हुआ था। इस बॉलीवुड एक्टर का भोपाल (मध्यप्रदेश) से पुराना नाता रहा है..........
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amitabh Gunjan

•

Updated: 19 Oct 2015, 8:34 PM IST

singh sahab the great

singh sahab the great

भोपाल। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना 58 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को साहनेवाल, पंजाब में हुआ था। इस बॉलीवुड एक्टर का भोपाल (मध्यप्रदेश) से पुराना नाता रहा है। फिल्मों की शूटिंग के अलावा भी सनी कई बार भोपाल आ चुके हैं। यहीं से जुड़ा हुआ कुछ वाकया हम आपको बता रहे हैं जब फिल्म 'सिंह साहब दी ग्रेट' की शूटिंग के लिए भोपाल आए थे सनी देओल...

पटरी से उतर गई थी ट्रेन
सनी देओल 'सिंह साहब द ग्रेट' की शूटिंग के लिए भोपाल आए हुए थे। इसके फिल्मांकन के लिए टीम मेम्बर ने रेलवे से अनुबंध पर ट्रेन की बोगी ली थी। भोपाल से हबीबगंज स्टेशन के लोकेशन पर लाए जाते समय ये बोगी पटरी से उतर गई। दुर्घटना 'पार्सल साइड' में हुई और ट्रेन चालक ने समझदारी से उसे तत्काल रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

इसके तत्काल बाद ही 'ब्रेकडाउन टीम' द्वारा जैक लगाकर इसे पटरी पर लाया गया, जिसकी वजह से फिल्मांकन का काम रोकना पड़ा। बारह डिब्बों वाली यह ट्रेन फिल्म निर्माता ने रेलवे की अनुमति से किराए पर ली थी। इस ट्रेन को भोपाल से मंडीदीप तक ले जाया जाना था और सनी देओल सहित जॉनी लीवर और रजोश मिश्रा पर 'स्टंट शॉट' फिल्माए जाने थे।

अमृता राव को मिला था मौका
अमीषा के हटने के बाद से इस फिल्म में अमृता राव पत्रकार की भूमिका में थीं। तब अमृता ने फिल्म के सेट पर सन्नी को लाइफ एक्शन सीन करते देखने को खुद के लिए बड़ी उपलब्धी माना था।अमृता के अनुसार जिस समय सन्नी एक्शन सीन कर रहे थे उस समय वो केवल उनका ढ़ाई किलो का हाथ ही देख रही थी। बकौल अमृता उन्होंने सपने में नहीं सोचा था कि एक दिन वो सन्नी के साथ कोई फिल्म करेंगी।