4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर के लिए अब साधारण किराया बढकऱ हुआ 192 रूपये

परिवहन विभाग ने जारी की नई किराया सूची.. आज जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

2 min read
Google source verification
bus

इंदौर के लिए अब साधारण किराया बढकऱ हुआ 192 रूपये

भोपाल। परिवहन विभाग ने सोमवार को नई किराया सूची जारी कर दी। नई सूची के अनुसार किराए में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। विभाग ने प्रेसनोट जारी कर इसकी सूचना जारी की है, इस संबंध में नोटिफिकेशन संभवत: मंगलवार को जारी हो जाएगा। विभाग ने फिलहाल भोपाल से इंदौर रूट पर चलने वाली बसों की नई किराया सूची जारी की है। इसके अनुसार अब भोपाल से इंदौर सामान्य बस का किराया 193 रुपए हो जाएगा, जो कि अभी 175 रुपए है। रात के सफर के लिए यहीं 211 रुपए देने होंगे। डीलक्स नॉन एसी का किराया 240 रुपए कर दिया गया है। स्लीपर बस में सफर के लिए 270 रुपए। डीलक्स एसी बस में सफर के लिए 289 रुपए चुकाने होंगे। सुपर लक्जरी कोच एसी बसों के लिए अब 336 रुपए देना होगा। भोपाल से सागर के लिए 180 की जगह 198 रुपए देने होंगे।

पहले यह किराया 180 रुपए था

गौरतलब है कि बस ऑरेटर लंबे समय किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसके लेकर वे कई बार आंदोलन भी कर चुके थे। बस संचालकों की मांग 40 फीसदी तक किराया बढ़ाने की थी। इसको लेकर किराया बोर्ड ने किराए में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव दिया था लेकिन सरकार ने सिर्फ 10 फीसदी ही किराया बढ़ाया।

एक रुपए प्रति किमी

अभी पहले 5 किमी का किराया 7 रुपए लगता है, जिसे यथावत रखा गया है। इससे आगे के प्रतिकिमी 92 पैसे लगते थे,जो बढ़ाकर एक रुपए कर दिया गया है।

ऑपरेटरों में मतभेद

10 फीसदी किराया बढ़ाने के बाद बस ऑपरेटरों में मतभेद भी सामने आने लगे हैं। जबलपुर, दमोह और नरसिंहपुर के बस ऑपरेटर सरकार के इस कदम के खिलाफ हड़ताल पर चल रहे हैं। जबकि भोपाल, जबलपुर और अन्य जिलों के संगठन फिलहाल हड़ताल पर नहीं जा रहे। प्राइम रूट बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद सक्सेना ने बताया कि फिलहाल हमारी मांगों को लेकर प्रमुख सचिव ने बुलाया है। इस बैठक के बाद ही आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।