3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किराए के ऑपरेटर दौड़ाएंगे भोपाल की मेट्रो ट्रेन

एमपी की राजधानी भोपाल का मंगलवार को नया दौर शुरु हो रहा है। आज भोपाल मेट्रो का ट्रायल रन होगा। भोपाल मेट्रो सुभाष स्टेशन से रानी कमलापति तक चलेगी जोकि हमारे लिए गर्व का दिन भी होगा। आज भोपाल की मेट्रो ट्रेन को किराए के ऑपरेटर पटरियों पर दौड़ाएंगे। सीएम शिवराजसिंह चौहान ट्रायल रन के लिए मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

2 min read
Google source verification
metrotr.png

भोपाल मेट्रो सुभाष स्टेशन से रानी कमलापति तक चलेगी

एमपी की राजधानी भोपाल का मंगलवार को नया दौर शुरु हो रहा है। आज भोपाल मेट्रो का ट्रायल रन होगा। भोपाल मेट्रो सुभाष स्टेशन से रानी कमलापति तक चलेगी जोकि हमारे लिए गर्व का दिन भी होगा। आज भोपाल की मेट्रो ट्रेन को किराए के ऑपरेटर पटरियों पर दौड़ाएंगे। सीएम शिवराजसिंह चौहान ट्रायल रन के लिए मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे।

कभी भोपाल की शान तांगे, टमटम और ऑटो थे। अब भोपाल की नई पहचान सुभाष नगर, सरगम सिनेमा और एम्स जैसे मेट्रो स्टेशन होंगे। 1467 दिनों की प्रतीक्षा मंगलवार को साकार होने जा रही है। सुभाष रेलवे स्टेशन से सुबह करीब 11 बजे सीएम शिवराज सिंह व मंत्री भूपेंद्र सिंह मेट्रो के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे।

यह ट्रेन सुभाष स्टेशन से रानी कमलापति तक करीब साढ़े चार किमी का रन करेगी। करीब 241 दिन बाद इसका रेगुलर संचालन शुरू होगा। 26 सितंबर 2019 को भोपाल मेट्रो की नींव रखी गई थी।

किराए का होगा मेट्रो का लोको पायलट
भोपाल मेट्रो अभी किराए के ऑपरेटर से रन कराई जाएगी। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के पास खुद का स्टाफ नहीं है। ठेका एजेंसी के ही ट्रेंड कर्मचारी ट्रायल को पूरा करेंगे। स्टाफ को भी ठेका एजेंसी एल्सट्रॉम ही ट्रेंड करेगी।

एल्स्ट्रॉम कंपनी ने तीन कोच के रैक के साथ अपने चार लोको पायलट भी भेजे थे। इनमें अरुण वर्मा, मनीष गोस्वामी सोमवार को मेट्रो ट्रेन का संचालन करेंगे। ये पायलट 18 सितंबर से ही भोपाल में हैं। यहां सेफ्टी ट्रायल के साथ लगातार मेट्रो की रनिंग कर रहे हैं। ये स्टाफ को ट्रेंड होने तक प्रशिक्षण देते रहेंगे।

मेट्रो प्रोजेक्ट की डीपीआर बनानेवाले मेट्रो ट्रेन कंसलटेंट रोहित गुप्ता ने प्रोजेक्ट के असर के बारे में बताया—

मेट्रो के बाद क्या बदलाव होंगे?
मेट्रो के बाद ट्रैक के किनारे जो निर्माण होगा, वह शहर की दशा और दिशा तय करेगा।

हमारे लिए मेट्रो ट्रेन कितनी जरूरी थी?
2031 तक भोपाल की आबादी 36 से 38 लाख होगी। तब महंगे पब्लिक ट्रांसपोर्ट से बचने के लिए और एक कोने से दूसरे कोने में पहुंचने के लिए मेट्रो की बड़ी भूमिका होगी।

क्या इससे भोपाल में आर्थिक बदलाव भी होगा?
मेट्रो से आर्थिक सुधार होगा, क्योंकि अन्य शहरों की तुलना में भोपाल का विस्तार ज्यादा है।

एक नजर में भोपाल मेट्रो ट्रायल
4.5 किमी का ट्रैक
सफर के लिए अब 241 दिन का इंतजार
कुल 6940 करोड़ का प्रोजेक्ट

यह भी पढ़ें: हैवानियत के बाद बिगड़ी मनोदशा, रास्ते भर कपड़े फेंकती रही मासूम!

Story Loader