18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपूरा के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के दिग्गज नेता की शिवराज सरकार को नसीहत, ‘अफसर लगा रहे सुशासन को पलीता’

भाजपा के दिग्गज नेता और त्रिपूरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह ने प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को नसीहत दी है।

2 min read
Google source verification
News

त्रिपूरा के पूर्व राज्यपाल और भाजपा के दिग्गज नेता की शिवराज सरकार को नसीहत, 'अफसर लगा रहे सुशासन को पलीता'

भोपाल. भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा द्वारा मध्य प्रदेश के अफसरों पर रिश्वतखोरी पर दिए बयान को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता और त्रिपूरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह ने प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को नसीहत दी है। सिंह का कहना है कि, अफसर सुशासन को पलीता लगा रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसपर अपनी चिंता जाहिर की है।

बीजेपी के दिग्गज नेता और त्रिपूरा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह इन दिनों व्यवस्था को लेकर सरकार पर तंज कसा है। इस बार उन्होंने भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा के भाई उमाकांत शर्मा के बयान पर शिवराज सरकार को आड़े हाथ लिया है। बता दें कि, बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा था कि, अफसर 500 रुपए भी नहीं छोड़ रहे। इसपर टिपप्णी करते हुए कप्तान सिंह ने शिवराज सरकार को नसीहत दे दी है। उन्होंने अफसरों के इस रवैये को सुशासन के लिए खतरा बताया है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक की फिसली जुबान, बोले- शिवराज सिंह का हाल भी इंदिरा गांधी जैसा हो जाएगा

कप्तान के बयान पर कांग्रेस की चुटकी

भाजपा विधायक उमाकांत के बयान और पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह की नसीहत के बाद कांग्रेस ने चुटकी ले ली है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, भाजपा अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को (ई)मानदारी पर व्याख्यान दे रहे हैं, लेकिन उनकी ही पार्टी के विधायक उमाकांथ शर्मा प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार की परतें उखाड़ रहे हैं। मिश्रा ने आगे कहा कि, भाजपा विधायक के साथ पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह भी खड़े हो गए हैं। कांग्रेस मीडिया प्रभारी मिश्रा ने भाजपा नेताओं से सवालिया अंदाज में कहा कि, वे भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलने के पहले अपने चेहरे शीशे में जरूर देख लें।

भाजपा नेता पर हमला, देखें वीडियो