
Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates:मध्यप्रदेश में भोपाल के सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा केस में सीबीआई जांच तेजी से शुरु हो गई है। बीते दिन कई पहलुओं पर जांच की गई। सीबीआइ की पांच सदस्यीय टीम ने ट्विशा की सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह से उनके बाग मुगलिया स्थित आवास पर करीब आधे घंटे पूछताछ की। इसके बाद कटारा हिल्स थाने में पति समर्थ सिंह से भी पूछताछ की।
सीबीआइ ने गेस्ट हाउस में ट्विशा माता-पिता और भाई के बयान लिए। इससे पहले पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और सीबीआइ अफसरों के बीच केस पर लंबी बातचीत हुई। पुलिस ने 500 से ज्यादा पन्नों की केस डायरी समेत घटना से जुड़े डिजिटल साक्ष्य सीबीआइ को सौंपे।
कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भोपाल जिला कोर्ट में दायर आवेदनों पर सुनवाई हुई। ट्विशा के परिवार की ओर से वकील अंकुर पांडे ने सीडीआर सुरक्षित रखने के लिए आवेदन दिया था। सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की ओर से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने को लेकर भी आवेदन दिया।
इस पर एसआइटी ने कोर्ट में जवाब पेश किया। पुलिस ने जवाब देते हुए अदालत को बताया कि घटना वाले दिन 12 मई से लेकर 20 मई तक पूर्व जज गिरिबाला सिंह के कॉल डिटेल रिकॉर्ड टेलीकॉम कंपनियों से मांगे गए हैं। कॉल रिकॉर्ड को जांच का हिस्सा बनाया गया है। जांच की जा रही है। उधर, पूर्व जज के दिए
-ट्विशा शर्मा ने कथित तौर पर कटारा हिल्स स्थित घर पर 12 मई 2026 को फांसी लगाई। पति समर्थ और सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह उन्हें लेकर एम्स पहुंचे। डॉक्टरों ने ट्विसा को मृत घोषित कर दिया।
-एम्स द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में मौत का कारण एंटेमॉर्टम हैंगिंग यानी मृत्युपूर्व लटकाना बताया। पीएम रिपोर्ट में शरीर के अन्य हिस्सों पर 'ब्लंट फोर्स' से लगी कई साधारण चोटों का भी जिक्र है। FSL टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और जब्ती की कार्रवाई की गई।
-दोनों परिवारों के बीच विवाद सुलझाने के लिए 22 अप्रैल 2026 को बातचीत हुई थी। मई के पहले हफ्ते में पति और सास द्वारा चरित्र पर आरोप लगाकर दबाव डालने की बात सामने आई।
-ट्विशा की शादी 9 दिसंबर 2025 को नोएडा में हिंदू रीति-रिवाज से समर्थ सिंह से हुई थी। परिजन के अनुसार शादी में सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के समय सास गिरिबाला सिंह की मांग पर 20 लाख रुपए भी दिए गए थे।
-मौत से पहले 12 मई को द्विशा ने कई बार अपने मायके पक्ष से फोन पर बात की थी। रात करीज 9:41 बजे वॉट्सएप कॉल के दौरान पीछे से पति के चिल्लाने की आवाज आने के बाद फोन कट गया। ट्विशा के परिजन का आरोप है कि इसके बाद करीब 20 मिनट तक कॉल करने पर किसी ने फोन नहीं उठाया। रात करीब 10:35 बजे सास गिरिबाला सिंह ने फोन उठाकर 'She is no more' कहकर कॉल काट दिया।
-ट्विशा की वॉट्सएप चैट, शादी की फोटो और कार्ड को सबूत के रूप में जब्त किया गया।
-मृतक के माता-पिता और भाई के बयान में दहेज को लेकर ताने और प्रताड़ना के आरोप हैं। यह भी कहा कि पति और सास शादी के बाद खर्च के पैसे नहीं देते थे।
-पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप पाए गए। जांच में यह बात सामने आई कि प्रताड़ना से परेशान होकर मृतक ने आत्महत्या की।
-इस केस में पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज और प्रताड़ना से जुड़ी धाराओं में अपराध दर्ज किया गया।
इससे पहले रविवार को दिल्ली से आई स्पेशल टीम ने ट्विशा शर्मा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया था। करीब तीन घंटे तक भोपाल के एम्स में ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम चला और पोस्टमार्टम के बाद ट्विशा का शव परिजनों को सौंपा गया। जिसके बाद परिजनों ने रविवार शाम को भोपाल के भदभदा घाट पर ट्विशा का अंतिम संस्कार किया था।
31 वर्षीय ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थी। दिसंबर, 2025 में शादी डॉट कॉम के जरिए ट्विशा की शादी भोपाल की पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के अधिवक्ता बेटे समर्थ सिंह के साथ हुई थी। 12 मई की रात ट्विशा नोएडा में रहने वाली अपनी मां और अन्य परिजनों से बात कर बता रही थी कि उसे टार्चर किया जा रहा है।
नौकरी छोड़ने के कारण नाकारा कहा जा रहा है। मुझे ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा है। इसके बाद ही उसका फोन कट गया और दो घंटे बाद सास गिरिबाला सिंह ने मायके वालों को फोन कर बताया कि ट्विशा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ट्विशा के मायके वालों ने पति व ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और हत्या करने के आरोप लगाए हैं।
Updated on:
27 May 2026 01:56 pm
Published on:
27 May 2026 01:53 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
