
Giribala Singh alleged that Twisha had been abandoned by her parents
Twisha Sharma Case- भोपाल में फिल्म एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) सक्रिय हो चुका है। सीबीआई ने सोमवार को इस केस की नई एफआइआर दर्ज कराई और मंगलवार को नए सिरे से जांच शुरू की। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने सीबीआइ अफसरों को केस के बारे में जरूरी जानकारियां दीं। भोपाल पुलिस ने केस डायरी और घटना से जुड़े अहम साक्ष्य भी सीबीआइ को सौंप दिए हैं। बुधवार को भी सीबीआई की टीम मामले की जांच में तेजी दिखा रही है। ट्विशा की सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर आज ही जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई है। बहू की संदिग्ध मौत को उन्होंने साफतौर पर आत्महत्या का मामला बताया था। इतना ही नहीं गिरिबाला सिंह ने मीडिया से यह भी कहा था कि ट्विशा के माता-पिता ने उसे शादी के बाद उसे त्याग ही दिया था। कभी मिलने तक नहीं आए।
सीबीआइ टीम ने मंगलवार को कटारा हिल्स थाने में पति समर्थ सिंह से गहरी पूछताछ की थी। सीबीआइ ने ट्विशा के परिजनों के भी बयान लिए हैं। मां-पिता, भाई और अन्य परिजन अभी गेस्ट हाउस में ही रुके हैं।
ट्विशा की सास भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह से भी सीबीआई टीम ने कई सवाल पूछे। सीबीआई के अधिकारी उनके बाग मुगलिया आवास पर पहुंचे थे। रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर मेंं सीबीआइ अधिकारियों ने करीब आधे घंटे तक पूछताछ की।
पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत पर आज हाईकोर्ट फैसला सुना सकता है। ट्विशा शर्मा के पिता नवनिधि शर्मा ने उनकी जमानत निरस्त करने की मांग की है जिसपर बुधवार को सुनवाई है। उनका आरोप है कि सास गिरिबाला सिंह ने जमानत की शर्तों का पालन नहीं किया।
बता दें कि पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनेक गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि गर्भवती होने के बाद ट्विशा बच्चे को गिराना चाहती थी। गिरिबाला सिंह ने कहा कि वह ड्रग्स की लत में थी, हम उसे बचाने में असफल रहे।
गिरिबाला सिंह ने ट्विशा के पिता का जिक्र करते हुए कहा कि वे उसे ग्लैमर और एक्टिंग की दुनिया में आगे बढ़ने की सलाह देते थे। इसके लिए वजन कम करने और फिगर मेंटेन रखने की दवाइयां भी देते थे। इतना ही नहीं, गिरिबाला सिंह ने यह आरोप भी लगाया कि ट्विशा के माता-पिता ने उसे त्याग दिया था। शादी के 5 महीनों तक कभी उससे मिलने नहीं आए।
Updated on:
27 May 2026 01:40 pm
Published on:
27 May 2026 01:28 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
