
Twisha Sharma Death Case (Photo Source - Patrika)
Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में 2 जून बड़ा दिन रहा। टि्वशा की डेथ मिस्ट्री में सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को सीबीआइ कोर्ट ने 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेज दिया। रिमांड खत्म होने पर मंगलवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआइ ने दोबारा रिमांड नहीं मांगा।
जस्टिस शोभना भालवे की कोर्ट में दो घंटे की बहस के दौरान गिरिबाला ने अपने पक्ष में कई बातें भी कहीं। इधर-जेल की महिला बैरक में गिरिबाला को कैदी नंबर-71 और समर्थ को अब-खंड स्थित अस्पताल बैरक में रखा है। समर्थ को कैदी नं-1782 दिया है। इस पूरे मामले में जेल जाने से पहले सास गिरिबाला और समर्थ से 5 दिन में करीब 72 सवाल किए गए। जिससे केस को सुलझाने में मदद मिलेगी।
टि्वशा केस की डेथ मिस्ट्री को सुलझाने के लिए सीबीआई के जांच अधिकारियों ने क्राइम रिक्रएशन कराया। साथ ही सास और पति से कड़ी पूछताछ की। दोनों से कई सवाल किए गए। इन सवालों के जवाब से ही पता चलेगा कि टि्वशा ने सुसाइड किया था कि उसकी हत्या की गई। पूछताछ में CBI ने समर्थ और ट्विशा की डेटिंग एप, पहली मुलाकात से लेकर शादी, पारिवारिक संबंध, आर्थिक लेन-देन, गर्भावस्था, गर्भपात, मानसिक स्वास्थ्य, घटना वाले दिन की गतिविधियों, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और मौत से जुड़ी परिस्थितियों तक कई मुद्दों पर सवाल किए गए।
बता दें कि सीबीआई के अधिकारियों ने पति समर्थ औस सासा गिरिबाला दोनों से ये प्रश्न पूछा कि ट्विशा से पहली मुलाकात कब और कैसे हुई थी, डेटिंग ऐप पर पहचान कैसे बनी, दोनों कब तक रिश्ते में रहे और शादी का फैसला कैसे लिया गया। इतनी ही नहीं एजेंसी ने यह भी जानना चाहा कि क्या शादी से पहले दोनों के बीच संबंध थे।
वहीं दोनों अलग-अलग जाति से थे तो क्या अंतरजातीय विवाह को लेकर किसी परिवार ने आपत्ति जताई थी। शादी में हुए खर्च, दहेज की मांग और शादी में शामिल प्रभावशाली लोगों के बारे में भी सवाल किए गए। जांच एजेंसी ने शादी के बाद पति-पत्नी के रिश्ते, विवादों, गर्भावस्था से जुड़े मुद्दों पर भी कई सवाल किए। समर्थ ने इस सभी सवालों का जवाब दिया लेकिन डेटिंग एप का नाम नहीं बताया।
-ट्विशा से पहली मुलाकात कब हुई थी?
-किस डेटिंग ऐप के जरिए मुलाकात हुई थी?
-क्या ऐप पर मुलाकात के बाद आप दोनों डेट पर गए थे?
-आप दोनों कितने समय तक डेट करते रहे?
-डेटिंग का रिश्ता प्यार में कब बदला?
-शादी का फैसला कब और कैसे लिया गया?
-क्या डेटिंग ऐप पर मुलाकात के बाद आप दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने थे?
-क्या दोनों परिवार शादी के लिए आसानी से राजी हो गए थे या किसी तरह की दिक्कत आई थी?
-दोनों की जाति अलग थी, तो अंतरजातीय विवाह को लेकर किस परिवार को ज्यादा आपत्ति थी?
-शादी में दोनों परिवारों ने कितना खर्च किया था?
सीबीआई की कस्टडी और छानबीन के बीच एक बेहद गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस के एक मुख्य गवाह नीरज दुबे पर सरेआम बीच बाजार में जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह के दोस्तों ने उन्हें रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटा और इस मामले में गवाही देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद से केस से जुड़े अन्य गवाहों और पीड़ित परिवार में सुरक्षा को लेकर खौफ का माहौल है।
Updated on:
03 Jun 2026 12:04 pm
Published on:
03 Jun 2026 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
