27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोबाइल एप से खुलेगा शहर में लगा जाम, सीधे पुलिस से जुडेंगे आम और खास

राजधानी भोपाल में शहरवासियों की सुविधा के लिए पुलिस ने दो मोबाइल एप लांच किए हैं।

2 min read
Google source verification
मोबाइल एप से खुलेगा शहर में लगा जाम, सीधे पुलिस से जुडेंगे आम और खास

मोबाइल एप से खुलेगा शहर में लगा जाम, सीधे पुलिस से जुडेंगे आम और खास

भोपाल. राजधानी भोपाल में शहरवासियों की सुविधा के लिए पुलिस ने दो मोबाइल एप लांच किए हैं। जिसके उपयोग से लोगों को शहर में लगने वाले जाम से तो मुक्ति मिलेगी ही सही, साथ ही विभिन्न प्रकार की जानकारियां भी एक क्लिक पर मिलने से उन्हें कि कई अपडेट मिलते रहेंगे।

सुशासन दिवस पर लांच किए दो एप

25 दिसंबर को सुशासन दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने पुलिस की छवि सुधारने वाले दो पायलट प्रोजेक्ट शहर में लॉन्च किए हैं। शहर के हर थाने में एक रजिस्टर मेंटेन किया जाएगा। जिसमें थाने आने वाले हर नागरिक का मोबाइल नंबर एवं नाम दर्ज होगा। इस रजिस्टर की फोटो सीधे कमिश्नर कार्यालय को भेजी जाएगी, जहां से कमिश्नर आगंतुक से थाने में किए गए व्यवहार के बारे में जानकारी लेगा।

प्ले स्टोर से होंगे डाउनलोड

दूसरी योजना प्ले स्टोर पर उपलब्ध ऑनलाइन एंड्राइड एप्लीकेशन सिटीजन कॉप के रूप में उपलब्ध कराई जा रही है। इस एप्लीकेशन के जरिए शहर के यातायात को दुरुस्त करने का प्रयास है। नागरिक अपने एंड्राइड मोबाइल पर डाउनलोड किए गए सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के ट्रैफिक जाम बटन को दबाकर अलर्ट जारी कर सकेंगे। इस बटन के दबाते ही जीपीएस लोकेशन के आधार पर समीपस्थ थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक जाम दूर करने में सहायता करेगी। भोपाल पुलिस ने एंड्रॉयड एप्लीकेशन पर चलने वाले सिटीजन कॉप सिस्टम के जरिए लोगों को कई अन्य प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई हैं।

थाने में क्या हो रहा है पता चलेगा
शहरी क्षेत्र में मौजूद 38 थानों की पुलिस नागरिकों के साथ कैसा व्यवहार कर रही है। इसकी जानकारी फीडबैक सिस्टम के जरिए कमिश्नर कार्यालय को मिलेगी। थाने के रजिस्टर में आने वाले व्यक्ति का नाम और केवल नंबर नोट किया जाएगा इसके अलावा कोई भी जानकारी नहीं मांगी जाएगी। थाने की पुलिस इस नंबर पर फोन नहीं लगाएगी केवल पुलिस कमिश्नर कार्यालय का स्टाफ इस नंबर पर फोन लगाकर आगंतुक से थाने आने का कारण एवं किए गए व्यवहार की जानकारी प्राप्त करेगा। इसके आधार पर थाने की ग्रेडिंग तय की जाएगी।

ट्रैफिक जाम अलर्ट
प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप ऐप को डाउनलोड किया जा सकेगा। जीपीएस लोकेशन ऑन करने पर आपकी लोकेशन पुलिस कंट्रोल रूम में देखी जा सकेगी। हेल्प मी एवं इमरजेंसी ट्रैफिक जाम बटन पर जाकर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : 15 से 18 वर्ष के युवाओं को लगेगी कोरोना वैक्सीन, सीएम शिवराज ने किया ट्वीट, जानिए किस तारीख से लगेगा डोज

यह सुविधाएं भी उपलब्ध:

ऐप पर किसी घटना की जानकारी देने, पुलिस से संपर्क करने की सुविधा, जिला प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क करने की सुविधा, पब्लिक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी एवं उपलब्धता सहित खोई हुई वस्तु की जानकारी, वाहन की जानकारी प्राप्त करने के लिंक उपलब्ध कराए गए हैं। इन लिंक को टच कर नया विंडो खुलेगा, जिस पर जाकर जानकारी भरकर आप सुविधाएं ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस में आई पूर्व जनपद अध्यक्ष बोलीं, मुझ पर भाजपा का दबाव, घर भी नहीं जा पा रही हूं

एंड्राइड एप्लीकेशन सिटीजन कॉप को डाउनलोड कर नागरिक भोपाल पुलिस से जुड़ी कई प्रकार की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर रजिस्टर में अपना नाम एवं नंबर लिखकर नागरिक फीडबैक दे सकते हैं।
-मकरंद देउस्कर, पुलिस कमिश्नर