5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक भक्त ने महाकाल को भेंट की पांच किलो चांदी

महाकाल मंदिर परिसर में विकास कार्यों के लिए सवा लाख रुपए भी दान दिए...।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Nisha Rani

Mar 01, 2024

mahadev.jpg

महाकाल के भक्त दुनियाभर में फैले हुए हैं। यहां अक्सर लोगों की श्रद्धा देखने को मिलती है, जब लोग सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बाबा महाकाल को अर्पित करते हैं। ऐसे ही एक भक्त ने महाकाल मंदिर में पांच किलो चांदी भेंट की है। भक्त ने मंदिर में चल रहे विकास कार्य के लिए पैसा भी दिया है।


महाशिवरात्रि महापर्व से पहले महाकालेश्वर मन्दिर में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। महाशिवरात्रि के दिन यहां लाखों लोग दर्शन करने आते हैं। भीड़ का आलम यह होता है कि एक सप्ताह पहले से ही लोग दर्शन करने पहुंचने लगते हैं। शिव नवरात्रि उत्सव शुरू होने के कारण भी भीड़ उमड़ने लगी है। कई श्रद्धालु बाबा को एक के बाद एक भेंट चढ़ा रहे हैं। गुरुवार को गुरुवार के दौरान स्थानीय भक्त ने भगवान महाकाल को पांच किलो चांदी भेंट की। साथ ही विकास कार्यों के लिए कुछ पैसा भी दिया है।


पुजारी राजेश शर्मा की प्रेरणा से उज्जैन निवासी विजय कुमार मित्तल ने करीब पांच किलो चांदी के नौ चौरस मंदिर समिति को भेंट किए। जिसे मंदिर के कार्यों के लिए काम में लाया जाएगा। ऐसा मंदिर के पुजारी का कहना है।


मंदिर में आए इस भक्त ने 9 नग चांदी के चौरस भगवान को अर्पित किए। इनका कुल वजन 4990.800 ग्राम है। मित्तल ने विकास कार्यों के लिए 1 लाख 21 हजार रुपए का चेक भी दिया। मंदिर समिति की ओर से सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने दान प्राप्त कर भक्त को विधिवत रसीद प्रदान की। प्रबंध समिति की ओर से श्रद्धालु का सम्मान भी किया गया। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले भी देश-विदेश के भक्‍तों की ओर से भगवान महाकाल को अलग-अलग तरीके से दान दिया जाता रहा है।