एमपी की राजधानी भोपाल में चल रही दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 Global Investor Summit यानि जीआईएस (GIS 2025) का आज समापन दिवस है। केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर इसमें शामिल होने भोपाल आए हैं। अभिनेता पंकज त्रिपाठी भी यहां मौजूद हैं। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी भोपाल आ रहे हैं। वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 Global Investor Summit के समापन सत्र में शामिल होंगे और निवेशकों से भी बात करेंगे। भोपाल से अमित शाह, उज्जैन के लिए रवाना होंगे जहां वे एक बेहद खास शादी में शामिल होंगे।