स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा को स्थान नहीं मिल पाया था...। 6 नंबर स्टाप के पास स्थापित हुई प्रतिमा...। मंगलवार को शिवराज सिंह ने किया अनावरण...।
भोपाल। विन्ध्य क्षेत्र से लेकर राजधानी तक चला आ रहा कांग्रेस के कद्दावर नेता की प्रतिमा का इंतजार खत्म हो गया। स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का कर्मचारी चयन मंडल चौराहा (व्यापमं चौराहे) पर स्थान मिल गया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में प्रतिमा का अनावरण किया।
राजधानी भोपाल के कर्मचारी चयन मंडल चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह (राहुल भैया) भी मौजूद थे।
प्रतिमा अनावरण के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच पर ही कन्या पूजन कर माला पहनाई और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कन्या पूजन कर दक्षिणा देकर सभी पूज्य कन्याओं के चरण स्पर्श किए। इस मौके पर अर्जुन सिंह की बेटी वीणा सिंह भी मौजूद थीं, वीणा सिंह ने सीएम से मांग करते हुए कहा कि भारत भवन की उपलब्धि अर्जुन सिंह के नाम दर्ज कर भारत भवन में एक कॉरिडोर एक फोटो गैलरी अर्जुन सिंह के नाम पर बनाई जाए। कार्यक्रम में अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह ने प्रतिमा अनावरण और स्थान चयन के लिए नगर निगम के कर्मचारियों और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद दिया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में स्व. श्री अर्जुन सिंह जी के अनेकों काम आज भी मध्यप्रदेश याद करता है। उन्होंने गरीबों और वंचितों के कल्याण के लिए अभूतपूर्व कार्य किए थे। भोपाल के कर्मचारी चयन मंडल चौराहे पर पूर्व सीएम स्व. अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
यह भी पढ़ेंः