
ईको फेंडली हो प्रचार सामग्री पर्यावरण को नहीं हो नुकसान
भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए बनाए जा रहे फ्लेक्स, होर्डिंंग, झंडी व बैनर ईको फे्रंडली बनें तो पर्यावरण को नुकसान नहीं होगा। विधानसभा चुनाव में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की सामग्री का उपयोग किया गया था। निस्तारण करने में नगर निगम को परेशानी हुई थी। इस बार जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईको फे्रंडली प्रचार सामग्री बनाने की अपील की है। विधानसभा चुनाव में जिले की सात विधानसभा में 8 से 10 टन प्रचार सामग्री तो नगर निगम की तरफ से अलग-अलग डंपिंग यार्ड में जब्त कर जमा की गई थी। जिले में 32 जगहों पर प्रचार सामग्री बनाई जाती है। इस बार ज्यादा से ज्यादा ईकोफ्रेंडली सामग्री बनाने पर जोर दिया जा रहा है। चुनाव के संबंध में पत्रकार वार्ता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाडे ने बताया निर्वाचन की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी। 23 अप्रैल तक नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। 24 अप्रैल को स्क्रूटनी होगी और 26 अप्रैल को नाम वापस लेने का दिन होगा। इसके बाद प्रचार प्रसार में तेजी आएगी। घर में नया किराएदार रखा है तो उसकी सूचना पुलिस को देनी होगी। होटल में रुकने वाले व्यक्ति की जानकारी देने की जिम्मेदारी संचालक की होगी।
संवेदनशील मतदान केंद्रों को किया जा रहा चिह्नित : पुलिस संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करने में लग गया है। पुलिस और प्रशासनिक अमला मतदान केंद्र की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इसके बाद मतदान केंद्रों की सही संख्या सामने आएगी। विधानसभा चुनाव में करीब 600 से ज्यादा मतदान केंद्र संवेदनशील घोषित किए थे।
8 विस के 21 लाख मतदाता चुनेंगे राजधानी का सांसद
लोकसभा चुनाव में भोपाल की सात विधानसभा और सीहोर की एक विधानसभा मिलाकर आठ विधानसभा के 21 लाख दो हजार 54 मतदाता राजधानी का सांसद चुनेंगे। इसमें से नए मतदाताओं की संख्या 37091 है। महिला वोटरों की संख्या 10 लाख 407 और पुरुष मतदाता 11 लाख एक हजार 99 है। मतदाता सूची में सौ साल से ऊपर के बुजुर्गों की संख्या सीहोर को मिलाकर 155 हो गई है। इसी प्रकार मतदान केंद्र की संख्या भी बढ़कर 2510 हो गई है। इस बार चुनाव में महिला कर्मचारियों की कम ड्यूटी को देखते हुए पिंक बूथ कम बनाए जाएंगे। नई मतदाता सूची में इस बार नाम कम काटे गए हैं जोडऩे का काम ज्यादा हुआ है। इस बार जेंडर रेशियो में सबसे ऊपर उत्तर विधानसभा है जहां हजार पुरुष पर 956 महिलाएं। इसके बाद मध्य में 923 महिलाएं और हुजूर में 913 महिलाएं हैं।
वेबसाइट पर चेक करें अपना नाम, इपिक नंबर से भी कर सकते हैं पता
लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की गई नई मतदाता सूची ईसीआई की साइट पर उपलब्ध है। सर्चनेम इन वोटर लिस्ट में जाने के बाद भोपाल ऑप्शन पर आकर विधानसभावार सूची में अपना नाम देख सकते हैं। जिन लोगों के वोटर कार्ड हैं वे इपिक नंबर से अपना नाम मतदाता सूची में तलाश कर सकते हैं। अगर नाम नहीं है तो इस संबंध में 1950 टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कलेक्टोरेट में ही कंट्रोल रूम बन गया है। आचार संहिता लगने के बाद कंट्रोल रूम में 5 शिकायत आईं हैं जिसमें नाम मतदाता सूची में नही हैं। कर्मचारियों ने इन नामों को संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के पास न भेजकर अपने पास दबाकर रख लिया। पूछने पर कोई जवाब भी नहीं दिया।
Published on:
12 Mar 2019 06:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
