19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में इन 2 जगहों पर कभी न रखें झाड़ू, बिल्कुल नहीं पड़नी चाहिए मेहमानों की नजर

Vastu Tips For Broom: हिंदू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी रूप माना जाता है। यही वजह है कि हर घर में इसे लेकर कई हिदायतें दी जाती हैं। वास्तु शास्त्र में भी झाड़ू को लेकर कई नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का आप सही से पालन कर लेते हैं तो आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहेगी अन्यथा हमेशा आपको पैसों की तंगी बनी रहेगी।

2 min read
Google source verification
5_1.jpg

Vastu Tips

सधारण सा दिखने वाला झाड़ू हमारी घर की स्थिति पर खास असर डालता है। बता दें, झाड़ू घर में किस स्थान पर पड़ा है इसका प्रभाव हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। लेकिन हम में से कई लोग ऐसे होते हैं जो झाड़ू को नजरअंदाज करते हैं। और कहीं भी रख देते हैं जिससे धन हानि होने लगती है। तो आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े कुछ नियम.....

न करें झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां

- वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखें। इस दिशा में झाड़ू रखने से घर में धन का आगमन बंद हो जाता है। झाड़ू को घर में हमेशा दक्षिण दिशा या फिर पश्चिम-दक्षिण दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को हमेशा दूसरो की नजरों से छिपाकर रखना चाहिए। मेहमानों पर इसकी नजर नहीं पड़नी चाहिए। इससे निगेटिव एनर्जी आती है।

- घर के किसी सदस्य के बाहर निकलने के तुरंत बाद झाड़ू कभी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर से बाहर निकलने वाले व्यक्ति को उसके कार्य में सफलता नहीं मिलती है।

- बेडरूम में झाड़ू भूलकर भी न रखें। किचन में भी झाड़ू रखने से बचना चाहिए, इससे धन-धान्य में कमी आती है।

- झाड़ू को हमेशा लिटा कर रखना चाहिए। झाड़ू को खड़ा करके रखने से घर में दरिद्रता का वास हो जाता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू टूट जाने पर इसे तुंरत हटा देना चाहिए। टूटी हुई झाड़ू रखने से घर में वास्तुदोष लगता है। साथ ही कई तरह की विपत्तियां आ जाती हैं।

- वहीं यदि आपको पुरानी झाड़ू बदलनी हो तो दिन का खास ख्याल रखें। नई झाड़ू हमेशा शनिवार को ही लाएं। शनिवार के दिन नई झाड़ू का इस्तेमाल करना बहुत शुभ होता है।