24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में रखी ये 8 चीजें आपको कंगाल बना सकती हैं, तुरंत करें बाहर

Vastu Tips for Home: अगर आपके घर में कलह, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां और धन की तंगी शुरू हो गई है तो तुरंत अपने घर से इन आठ चीजों को निकालकर बाहर कर दें। अगर आपके घर में ये चीजें रहेंगी तो जल्द ही आप कंगाल हो सकते हैं।

4 min read
Google source verification

भोपाल. अगर आपको अचानक लगने लगा है कि आपके घर की संपन्नता, सुख शांति और स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां शुरु हो गई है या फिर इस तरह की समस्याएं लगातार बनी हुई हैं तो आपको आपके घर के वास्तु पर ध्यान देने की जरूरत है। अक्सर हम अपने घर को सजाने के लिए, सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सजावट की वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक सामान लाते रहते हैं। हमारे घर का वास्तु कुछ चीजों के रखरखाव से बदल सकता है।

भोपाल के वास्तुविद आलोक पाण्य़ा ने बताया कि घर में सुख शांति और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहे इसके लिए हमें घर के वास्तु के नियमों का भी पालन करना होता है। अगर इन नियमों का पालन करते हैं तो संपन्नता, सुख शांति और स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां उत्पन्न ही नहीं होती और अगर वास्तु शास्त्र के नियमों को तोड़कर घर में पड़ी कुछ विशेष चीजें आपके जीवन में समस्याओं की बाढ़ ला सकती हैं। ये चीजें घर में वास्तु दोष को पैदा करती हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसी चीजों को घर से बाहर निकालने का नियम है।

आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में कौनसी चीजें घर में नहीं होनी चाहिए

कांटेदार पौधे
वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपको घर में कभी भी कांटेदार या दूध वाले पौधे जैसे कैक्टस, रबर प्लांट आदि नहीं लगाने चाहिए। इस तरह के पौधे कमजोर राहु और शनि की निशानी हैं। यदि आपके घर में इस तरह के पौधे लगे हैं और अगर ये पौधे तुलसी के पौधे के पास लगे हैं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इनको घर से तुरंत बाहर कर दें।

खंडित मूर्तियां

वास्तु के नियमानुसार, खंडित मूर्ति नकारात्मक ऊर्जा की संवाहक मानी जाती हैं। पूजा घर में इनका होना बहुत अशुभ माना जाता है। खंडित मूर्तियों को किसी नदी या तालाब में बहा देना चाहिए। खंडित मूर्तियां मंदिर सहित पूरे घर के वातावरण को नकारात्म बना देती है। इनको घर से बाहर करते ही घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।

खराब घड़ी

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में कभी भी खराब घड़ी को नहीं रखना चाहिए। घड़ी रुक गई हो तो उसे ठीक कराएं। खराब घड़ी को घर से तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। आपके घर में रुकी हुई या खराब घड़ी है तो वह घर में घर के वातावरण को नकारात्म बना देती है। जिससे समस्याएं पैदा होना शुरू हो जाती हैं।

टूटा कांच

वास्तु विज्ञान के अनुसार, कांच का टूटना अशुभता का प्रतीक है। यदि आपके घर में टूटा हुआ कांच रखा है तो उसे तुरंत हटा दें। टूटा हुआ कांच घर में नकारात्मक ऊर्जा को पैदा करता है और उस घघर की सुख शांति संपन्नता कम होने लगती है।

टूटा फर्नीचर

अक्सर घर में पुराना फर्नीचर होने पर टूट जाता है और हम उसे घर के ही किसी कमरे या कोने में रख देते हैं। घर में टूटा फर्नीचर वास्तु दोष पैदा करने लगता है। जिससे घर की शांति भंग होने लगती है और आर्थिक समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं। अगर आपके घर में भी टूट हुआ फर्नीचर पड़ा है तो उसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें।

कबूतर का घोंसला

अक्सर घरों के रोशनदान में कबूतर अपना घो,ला बना लेते हैं या जो घर बड़े होते हैं उनके ऊपरी कोने में कबूतरों के घर बनने लगते हैं। वास्तु विज्ञान के नियमानुसार, घर में कबूत का घोंसला अशुभ संकेत होता है। यह घर में रहने वाले लोगों की तरक्की में बाधक बन जाता है। अगर आपके घर में भी कबूतर का घोंसला है तो उसे तुरंत हटा दें।

टूटे बर्तन
वास्तु विज्ञान के अनुसार, घर में टूटे बर्तन आपकी संमृद्धी में बाधक बनने लगते हैं। वह दरिद्रता का परिचायक होते हैं। अक्सर घरों में इस्तेमाल होने वाले बर्तन कुछ समय बाद टूटने या चटकने लगते हैं और फिर उनकों स्टोर में रख दिया जाता है। ये वर्तन घर में वास्तु दोष पैदा करने लगते हैं।

फटे कपड़े

घरों में फटे-पुराने कपडों का ढेर लगना आम बात है हम अपने पुराने कपड़ों को रखते जाते हैं उनको कभी पहनते भी नहीं हैं और किसी ओर काम में आने की सोचकर रखते जाते हैं इन पुराने फटे कपड़े का संबंध शुक्र ग्रह से है ये इस ग्रह को कमजोर कर देते हैं। शुक्र ग्रह हमारे जीवन में वैभव और समृद्धि का कारक हैं। अगर आपके घर में भी फटे पुराने कपड़े पड़े हैं तो उन्हें तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक्स सामान का कबाड़
हमारे घरों में हर साल लेटेस्ट टेक्नलॉजी के इलेक्ट्रोनिक सामान आते रहते हैं। नये सामान आने के बाद पुराना सामान कबाड़ में बदलता रहता है और उसकी जगह स्टोर रूम में बन जाती है। कुछ समय बाद वह इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होकर पूरी तरह से कबाड़ में तब्दील हो जाता है। वास्तु के अनुसार घर में पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान को नहीं रखना चाहिए। यह उपकरण घर में नकारात्मक ऊर्जा पैदा करने लगते हैं।