24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert: अचानक बदला मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे बारिश का अलर्ट

MP Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है तेज हवा, गरज-चमक और ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सीधी, सिंगरौली, रीवा और शिवपुरी सहित कई इलाकों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Feb 24, 2026

rain alert in eastern region 24 february hailstorm mp weather news

rain alert in eastern region of mp (फोटो- Patrika.com)

MP Weather News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। खासकर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में अनेक स्थानों पर तेज हवा, गरज चमक के साथ बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण मौसम के मिजाज में यह बदलाव आया है। दो दिन के बाद मौसम शुष्क होगा। फिलहाल तापमान में बहुत ज्यादा उतार चढ़ाव के आसार नहीं है।

प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सीधी, मुरैना, सतना सहित अनेक स्थानों पर सोमवार को गरज चमक के साथ बारिश दर्ज की गई। सीधी सिंगरौली सहित अनेक स्थानों पर तेज हवा भी चली। भोपाल में आशिंक बादल रहे। अभी अनेक स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य या इससे अधिक बने हुए हैं।

बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र

मौसम विज्ञानिक डी अरुण शर्मा ने बताया कि इस समय बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसी प्रकार एक ट्रफ उत्तर पश्चिम उप्र से राजस्थान होते हुए उत्तर गुजरात तक है। एक ट्रफ दक्षिण कर्नाटक से मराठवाड़ा तक बनी हुई है। इसके चलते बंगाल की खाड़ी और अरब सागर दोनों ही ओर से नमी आ रही है। इसके कारण खासकर पूर्वी हिस्सों में बारिश, गरज चमक (Rain Alert) की स्थिति बन रही है।

विंध्य में हल्की बारिश, सीधी-सिंगरौली में कई गांवों में गिरे ओले

विंध्य में सोमवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और फिर दोपहर में कई जगह हल्की बारिश हुई। सतना जिले में हल्की बूंदाबांदी हुई।

रीवा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में दोपहर में ही बादल छा गए और बारिश हुई। इसके बाद धूप निकली, तो मौसम सामान्य हो गया। तापमान में भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई। जिले के बाहरी हिस्सों में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की खाबरें मिली हैं।

सीधी के मझौली और कुसमी सहित बघवार अंचल 20 से अधिक गांवों में बारिश के साथ चने-बेर के आकार के ओले गिरे। ओलावृष्टि से दलहनी एवं तिलहनी फसलों के साथ ही आम की फसल को नुकसान होना बताया जा रहा है।

सिंगरौली जिले में दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। सरई तहसील क्षेत्र के निगरी, निवास, महुआगांव, जोबा, बेलगांव, पापल, हर्दी, भरसेड़ी सहित आसपास के गांवों में ओले गिरे हैं। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि से गेहूं, चना, सरसो, अरहर की फसल को नुकसान पहुंचा है।

पन्ना जिले में मौसम ने अलग-अलग रंग दिखाए। जहां सिमरिया तहसील के माँहद्रा और कुंवरपुर गांव में सुबह 20 मिनट तक बारिश हुई तो पवई और अमानगंज अंचल में दोपहर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं पन्ना शहर में दोपहर तक तेज और चुभती धूप ने लोगों को परेशान किया।

शिवपुरी में बारिश के साथ ओलावृष्टि

शिवपुरी जिले के आसपास के करीब 12 से अधिक गांव में सोमवार दोपहर अचानक से मौसम बदला और बारिश के साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) हुई। इससे किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में काफी नुकसान हुआ है। किसानों की माने तो यह ओलावृष्टि सबसे ज्यादा लालगढ़‌ बांसखेड़ी में हुई है. जबकि टोंगरा, मुडेनी, रायश्री, लोहादेवी, सतेरिया, झूड में भी काफी ओले गिरे है।

बताया जा रहा है कि यह ओले चने से बड़े आकार के है। इस ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी पकी हुई सरसों, टमाटर से लेकर गेहूं में भी नुकसान होना बताया जा रहा है। इस संबंध में कृषि अधिकारी पान सिंह करौरिया का कहना है कि उनके पास भी कुछ गांव में ओलावृष्टि की सूचना आई है। अब संबंधित ग्रामों में सर्वे के बाद नुकसान की स्थिति पता चल पाएगी। (MP Weather News)