6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद

क्राइम ब्रांच ने शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, किए कई खुलासे...

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Amit Mishra

Mar 30, 2019

crime news

वाहन चोर गिरफ्तार, 5 मोटरसाइकिल बरामद

भोपाल। क्राइम ब्रांच भोपाल ने शातिर वाहन चोर व चोरी की गाड़ी खरीदने वालों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के पास से चोरी की 6 मोटर साइकिल जप्त की है। पकड़ी गई गाड़ियों की अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार रूपये आंकी गई है। क्राइम ब्रांच की टीम को शहर में हुई वाहन चोरी व लूट की घटनाओं के आरोपियो को पकडने के क्राइम ब्रान्च के अधिकारी आरोपियों पर कई दिनों से नजर बनाए हुए थे।


ग्राहक की तलाश में खडे थे आरोपी...
जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रान्च की टीम को गश्त के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन लड़के MP 04 QG 7424 नम्बर की मोटर साइकल सी-टी 100 काले रंग की लेकर नारियलखेड़ा चौराहे पर खडे है, जो गाड़ी को बेचने की बात कर रहे है और ग्राहक की तलाश में खडे है।


गाड़ी के साथ किया गिरफ्तार...
सूचना मिलते ही क्राइम ब्रान्च की टीम मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर आरोपियों के पास से काले रंग की सीटी 100 मोटार साईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना शाहिद अख्तर पिता आबिद अख्तर, उम्र 42 साल, निवासी- नारियलखेड़ा भोपाल, आमिर खान पिता अब्दुल रईस खान, उम्र 24 साल निवासी - टीला जमालपुरा भोपाल ,वं महेन्द्र ठाकुर उर्फ अंकित पिता नरेन्द्रसिंह ठाकुर, उम्र 22 साल निवासी कृष्षा नगर बजरिया, भोपाल का होना बताया।

पूछताछ के दौरान अन्य चोरियों के बारे में बताया...
आरोपियो से गाड़ी के संबध में पूछताछ की गई तो संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया तो आरोपियों को टीम ने मोटर साइकल के नारियलखेड़ा चौकी लेकर आये। पूछताछ पर शाहिद अख्तर, आमिर खान ,वं महेन्द्र ठाकुर ने बताया कि सीटी 100 मोटर साइकिल 08-10 दिन पूर्व पीपुल्स अस्पताल की पार्किंग से चोरी करना बताया। जो आज बेचने की फिराक में आये थे और क्राइम ब्रांच के द्वारा पकडे गए।


आरोपियों ने पूछताछ के दौरान 05 मोटरसाइकल चोरी करना बताया । आरोपियों ने बताया कि 02 मोटर साइकल शाहिद के पास तथा 02 मोटर साइकिल आमिर के पास तथा 01 मोटर साइकिल महेन्द्र ठाकुर के पास अपने घर में छिपा कर रखी है। पुलिस ने सभी मोटर साईकिल जप्त कर ली है।