
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें गिरीश गौतम एक गांव में गए हुए हैं। जहां वो गांव के लोगों से गुस्से में बातचीत कर रहे हैं। दरअसल ये वीडियो हटवा सोरइहान गांव का बताया जा रहा है जहां विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतन जनसंपर्क करने गए थे। इस दौरान गांव वालों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा दी गई स्वेच्छा निधि गांवों के जरूरतमंद लोगों तक पहुंची ही नहीं। कुछ अमीर लोग और उन्ही के कार्यकर्ता ही इस राशि को हजम कर गए।
….तो राजनीति छोड़ देंगे
गांववालों की इस शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को तैश आ गया। और उन्होंने गांव वालों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर एक भी व्यक्ति यह कह दे की उसको राशि नहीं मिली है तो वे राजनीति छोड़ देंगे। इस्तीफा दे देंगे। साथ ही उन्होंने तैश में ये भी कहा कि अगर राशि नहीं मिली तो मुझे वोट मत देना और अगर मिली है तो मुझे वोट देना। विधानसभा अध्यक्ष ने ये भी कहा कि मैं ईमानदारी की राजनीति करता हूं. ना कि भ्राष्टाचार की। विधायक और विधानसभा अध्यक्ष निधि का पैसा जरूरतमंदों को आरटीजीएस के माध्यम से भेजा गया है।
विरोधियों पर भी साधा निशाना
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने विरोधियों पर भी इशारों- इशारों में निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कौन चुनाव में माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्हें सबकुछ पता है। खैर इस दौरान गांव वाले भी पूरे मामले के दूध के दूध और पानी के पानी होने की बात कहते हैं।
सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के तैश का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। और लोग इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। खैर ये कोई पहली मर्तबा नहीं है जब गिरीश गौतम अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में आए हो। इससे पहले भी कई मर्तबा अपने बयानों को लेकर सूर्खियां बटोर चुके हैं।
Published on:
21 Jun 2022 08:09 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
