25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुएं में गिर गई थी दो भैस, पूरा गांव जुट गया बचाने, फिर ऐसे बाहर निकाला

बिना मुंडेर का कुआ होने के कारण संभवत: रात के समय मवेशी गिर गए थे। मंशाराम ने कुएं में मवेशियों को गिरा देख इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anwar Khan

•

Updated: 17 Jan 2017, 3:59 PM IST

 rescue operation, buffelow, well, sehore, buffelo

rescue operation, buffelow, well, sehore, buffelow fight with lion, buffelow and tiger, fight between buffelow-lion

सीहोर। बेजुबानों की जान बचाने के लिए रविवार को मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के झरखेड़ा गांव में एक अनूठा ऑपरेशन चलाया गया। यहां 'एक अकेला थक जाएगा मिलकर जोर लगाना' के कंसेप्ट पर काम करते हुए पूरे गांव ने 50 फीट गहरे कुएं से दो भैंसों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। हालांकि तीन घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में एक भैंस मर गई, जबकि दूसरी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस वीडियो में देखें भैंस को बचाने के लिए चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन का आंखों देखा हाल...




मुंडेर नहीं थी, इसलिए गिर गई
जानकारी के अनुसार ग्राम झरखेड़ा निवासी मंशाराम सगर ने रविवार की सुबह अपने कुएं में दो बैलों को गिरे हुए देखा तो अवाक रहा गया। बिना मुंडेर का कुआ होने के कारण संभवत: रात के समय मवेशी गिर गए थे। मंशाराम ने कुएं में मवेशियों को गिरा देख इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद कुएं से बैलों को निकालने ग्रामीणों का रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुआ।





फिर तीन घंटे में ऐसे निकाला बाहर
सूचना पर मौके पर सरपंच सुरेश विश्वकर्मा और पुलिस भी पहुंच गई थी। गांव के वईद भाई के ट्रैक्टर तथा रहवासियों के सहयोग से करीब तीन घंटे के रस्क्यू आपरेशन के बाद दोनों बैलों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। इनमें एक बैल की मौत हो चुकी थी, वहीं एक की हालत नाजुक हो चुकी थी। घायल बैल को डॉक्टर राजेश हिंडोलिया ने बैल का इलाज कराया जा रहा है।