भोपाल

Video Story of #CoronaWarriors : खुद की जान की परवाह किये बिना कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद में जुटे हैं ये कर्मवीर

कोरोना संकट के बीच अपनी जान पर खेलकर लोगों की सेवा करने के साथ साथ लॉकडाउन को सफल बनाने की जद्दोजहद में जुटे हैं ये कर्मवीरों। इनके इस जज्बे को सलाम। वीडियो में आप भी देखें किस तरह मुश्किल हालातों में ये कर्मवीर जनसेवा में जुटे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2020, 6:02 PM IST
Video Story of #CoronaWarriors
Video Story of #CoronaWarriors : खुद की जान की परवाह किये बिना कोरोना संकट से जूझ रहे लोगों की मदद में जुटे हैं ये कर्मवीर

भोपाल/ कोरोना वायरस का असर अब मध्य प्रदेश में भी बहुत तेजी से बढ़ने लगा है। जिसके मद्देनजर केन्द्र सरकार की ओर से जहां देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया है। वहीं, राज्य सरकार ने प्रदेश के तीन बड़े शहरों में कर्फ्यू लगाया है। साथ ही, पिछले दो-तीन दिनों के भीतर राजधानी भोपाल के कोरोना से अधिक संवेदनशील होने के कारण जिला प्रशासन की ओर से भोपाल जिले को आगामी आदेश तक टोटल लॉकडाउन कर दिया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 216 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 14 लोग संक्रमण का शिकार होकर अपनी जान गवा चुके हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस मुश्किल की घड़ी में अपनी जान की परवाह किये बिना लॉकडाउन को सफल बनाने, साथ ही साथ लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरुक करने और लॉकडाउन के कारण परेशान होने वालों की जी तोड़ मदद में जुटे हुए। इन्हें पत्रिका ने कर्मवीर नाम दिया है। जिनकी मेहनतों को देखते हुए हम जल्दी ही कोरोना को परास्त कर देंगे। पत्रिका देश के ऐसे कर्मवीर सपूतों को सलाम करता है।

पढ़िये कोरोना के कर्मवीरों की खास खबरें

Published on: