भोपाल। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर शुरू हुई रामराज्य रथ यात्रा अगले सप्ताह भोपाल पहुंच रही है। 6 हजार किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान यह रथ चित्रकूट के रास्ते, छतरपुर, सागर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ओंकारेश्वर होते हुए महाराष्ट्र की तरफ बढ़ जाएगी। इस रथ के आगमन से पहले यहां इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। चुनाव से पहले इस यात्रा का मध्यप्रदेश से गुजरना अहम माना जा रहा है।