30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलकनपुर में भी करोड़ों की चंदा चोरी, एक ही परिवार का कब्जा, “हनुमान” मस्ताल के गंभीर आरोप

Actor Vikram Mastal- अभिनेता विक्रम मस्ताल ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, करोड़ों की दान राशि का हिसाब मांगा, सार्वजनिक करने की मांग
2 min read
Google source verification
Vikram Mastal alleged the theft of donations worth crores in Salkanpur

Vikram Mastal विक्रम मस्ताल ने सलकनपुर में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया- Image Vikram Mastal X account

Vikram Mastal - अयोध्या के श्रीराम मंदिर में करोड़ों की चंदा चोरी की घटना के बाद देशभर में हो रहीं ऐसी वारदातें सामने आ रहीं हैं। प्रदेश के भी अनेक मंदिरों में आ रहे चंदा की राशि सार्वजनिक करने की मांग की जा रही है। अब सीहोर जिले के सलकनपुर देवी देवी में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। विख्यात अभिनेता और टीवी सीरियल के 'हनुमान' विक्रम मस्ताल ने कहा है कि यहां चंदे के रूप में करोड़ों रुपए आते हैं जिनका कोई हिसाब किताब ही नहीं है। उन्होंने सलकनपुर देवी धाम में एक ही परिवार का कब्जा होने का आरोप भी लगाया। विक्रम मस्ताल ने सलकनपुर देवी धाम में आ रही दानराशि सार्वजनिक करने की मांग की।

अभिनेता विक्रम शर्मा मस्ताल ने सलकनपुर के प्रसिद्ध विजयासन देवी धाम के प्रबंधन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि जिस तरह अयोध्या के श्रीराम मंदिर में वित्तीय अनियमितता और गबन का खुलासा हुआ, उसी तरह का बड़ा भ्रष्टाचार सलकनपुर देवी धाम में भी हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजयासन देवी धाम मंदिर की सुरक्षा, वित्तीय स्थिति और प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाते हुए विक्रम मस्ताल ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ​मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ ही ​पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ​से भी अनुरोध किया।

मंदिर में हर साल करोड़ों का दान आता है पर इसका कोई लेखा-जोखा नहीं

अभिनेता विक्रम शर्मा मस्ताल बुधनी विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे हैं। उन्होंने कहा कि सलकनपुर मंदिर में हर साल करोड़ों रुपए का दान और चढ़ावा आता है पर इसका कोई लेखा-जोखा नहीं है, कितनी दान राशि आती है, कभी नहीं बताया गया। देश-विदेश के करोड़ों सनातनियों को यह जानने का हक है कि चंदे और दान राशि का कैसा इस्तेमाल किया जा रहा है।

चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि कड़ी सुरक्षा वाले इस मंदिर में यह घटना कैसे घटी

विक्रम मस्ताल ने कहा कि सलकनपुर देवी धाम पर लंबे समय से केवल एक ही परिवार का कब्जा है। यहां लोकतांत्रिक और पारदर्शी व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है। सलकनपुर में हुई एक बड़ी चोरी का जिक्र करते हुए कहा कि कड़ी सुरक्षा वाले इस मंदिर में यह घटना कैसे घटी!

निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग

​सलकनपुर मंदिर में गबन का आरोप लगाते हुए विक्रम मस्ताल ने निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने मंदिर की वार्षिक आय और व्यय का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की भी कलेक्टर से मांग की है।