
भोपाल। रेप के बाद ब्लैकमेलिंग वाले मध्यप्रदेश के बहुचर्चित हेमंत कटारे मामले में बुधवार को एक नया मोड़ आ गया। दरअसल इस मामले में सहआरोपी विक्रमजीत ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। विक्रमजीत लंबे समय से फरार था।
क्राइम ब्रांच पुलिस ने हेमंत कटारे मामले में छात्रा के साथ विक्रम जीत को सह आरोपी बनाया था। साथ ही विक्रमजीत पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम विक्रमजीत को कोर्ट लेकर पहुंची।
ज्ञात हो कि इस मामले में कोर्ट के निर्देश की वजह से हेमंत कटारे की गिरफ्तारी पर रोक लगी हुई है। और हाल ही में जर्नलिस्म की छात्रा ने मीडिया के सामने फिर हेमंत कटारे को बेकसूर बताते हुए बीजेपी नेता अरविंद भदौरिया को घटना का मुख्य सूत्रधार बताया। इसके अलावा छात्रा ने जेल के अंदर सेक्सुअल हरासमेंट होने का आरोप लगाया।
इस मामले में एसआईटी ने अभी चार्जशीट कोर्ट में पेश नहीं की है। एसआईटी एक बार फिर छात्रा पर दर्ज ब्लैकमेलिंग के मामले और हेमंत पर दर्ज अपहरण और रेप के मामले को लेकर छात्रा के बयान दर्ज करेगी।
ये है मामला:
दरअसल पिछले दिनों कांग्रेस के अटेर विधायक हेमंत कटारे पर एक युवती ने यौन शोषण और ब्लैकमेंलिंग के आरोप लगाए थे। युवती का आरोप रहा कि हेमंत कटारे से उसके फिजिकल रिलेशन रहे हैं और इस बात का फायदा उठाकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं।
उधर हेमंत कटारे ने उल्टे लड़की पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए। अटेर विधायक ने इसकी शिकायत भोपाल क्राइम ब्रांच में की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि विधायक कटारे और लड़की के बीच वाट्सएप चैट सामने आए हैं। दोनों के बीच जिस तरीके की बात हो रही है उससे लग रहा है कि मामला प्रेम प्रसंग का है।
लड़की के वीडियो से मचा बवाल...
लड़की द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो पिछले दिनों सामने आया। इसमें लड़की स्पष्ट रूप से हेमंत कटारे को एक रेपिस्ट बता रही थी। लड़की ने कहा था कि अटेर विधायक हेमंत कटारे एक बहुत बड़ा रेपिस्ट है।
उसने मेरी लाइफ बर्बाद कर दी है। वह जिससे शादी करने जा रहा है उसकी भी जिंदगी बर्बाद कर देगा। मेरे उसके साथ फिजिकल रिलेशन रहे हैं और उसके पास मेरे कुछ फोटो और वीडियो हैं जिसके नाम पर वह मुझे ब्लैकमेल कर रहा है।'
लड़की ने वीडियो में बताया, 'कटारे मुझे धमकी दे रहा है कि अगर मैंने उसकी शादी में कुछ अड़चनें पैदा की तो वह मेरी फोटो और वीडियो सामने लाकर मुझे बदनाम कर देगा।
मैं बहुत परेशान हूं। सुसाइड करने का दिल कर रहा है लेकिन मैंने मन बनाया है कि मैं कोई गलत कदम नहीं उठाऊंगी और हेमंत कटारे की सारी पोल खोल दूंगी।' लड़की भोपाल में पढ़ाई कर रही है।
Published on:
09 May 2018 07:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
