Monalisa Viral Dance Video : महाकुंभ में वायरल हुई एमपी की मोनालिसा अपने आने वाले फिल्म की तैयारियों में लगी हुई है। शूटिंग शुरू होने से पहले मोनालिसा को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग पीरियड के दौरान मोनालिसा को अक्सर किसी न किसी इवेंट में स्पॉट किया जाता है। अभी हाल ही में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ मोनालिसा नेपाल के मौलापुर में मधानी महोत्सव में पहुंची थी। इस दौरान वायरल गर्ल को स्टेज पर परफॉर्म करने का मौका मिला। मोनालिसा यो यो हनी सिंह के मशहूर गाने ‘मूड नहीं है’ पर थीरकती नजर आई। आप भी देखें हनी सिंह के गाने पर थिरकती वायरल गर्ल मोनालिसा का जबरदस्त डांस वीडियो(Monalisa Viral Dance Video)…।